छपरा
सारण के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर किया नाम रोशन

छपरा।सारण जिले के मांझी प्रखंड क्षेत्र के चेंफुल गांव के निवासी आकाश कुमार ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। आकाश के पिता अरुण प्रकाश वायुसेना में वारंट अफसर हैं।
आकाश ने अपनी पढ़ाई-लिखाई वायुसेना के स्कूल से की और बाद में इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय दिल्ली से ग्रेजुएशन और एलएलबी की डिग्री हासिल की। सेना में उनका चयन सीडीएस के माध्यम से हुआ।
अफसर प्रशिक्षण अकादमी चेन्नई में एक साल की कठिन ट्रेनिंग के बाद लेफ्टिनेंट बनकर आकाश ने अपने माता-पिता और जिले को गौरवान्वित किया है। शनिवार को चेन्नई में आयोजित पासिंग आउट परेड के मौके पर उनके पिता अरुण प्रकाश, माता प्रतिभा सिंह, भाई आदर्श सिंह और बुआ अरुणा सिंह उपस्थित रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 19, 2026क्राइमRape In saran: सोनपुर में झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग से दरिंदगी, ढोंगी तांत्रिक गिरफ्तार
- July 19, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में पोल्ट्री व्यवसायी हत्याकांड में पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार
- July 19, 2026छपराबुडको की कार्यशैली ने छपरा को संकट में डाला’: मेयर ने सांसद रूडी और विभाग को लिखा पत्र, 50 से अधिक निर्माण कार्यों की जांच की मांग
- July 19, 2026छपराछपरा में घटिया नाला निर्माण पर चला बुलडोजर, DM ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई का दिया आदेश



