Bus Terminal: छपरा में विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस बस स्टैंड के निर्माण की प्रक्रिया शुरू, 19.72 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक टर्मिनल
शहर के समग्र विकास में भी इसकी अहम भूमिका

छपरा: जिलेवासियों के लिए एक बड़ी सौगात की शुरुआत हो चुकी है। छपरा में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण होने जा रहा है, जिसकी लागत करीब 19.72 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके लिए जिला परिषद की ओर से निविदा जारी कर दी गई है।
यह नया बस स्टैंड छपरा जंक्शन उतर दिशा में करिंगा पंचायत के रतनपुरा मौजा स्थित 5 एकड़ ज़मीन पर बनाया जाएगा। यहां से अंतरराज्यीय और अंतरजिला बसों का परिचालन किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।
यात्रियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं
इस परियोजना को लेकर छपरा के जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है, जिसके बाद निर्माण की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। बस स्टैंड में यात्रियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिसमें प्रतीक्षालय, शौचालय, पेयजल, टिकट काउंटर, डिजिटल डिस्प्ले, पार्किंग और सुरक्षा के उन्नत इंतजाम शामिल हैं।
यह बस स्टैंड अंतरजिला और अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे छपरा को राज्य के अन्य हिस्सों से बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। इससे न केवल स्थानीय यात्रियों को सहूलियत होगी, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा। प्रस्तावित योजना के अनुसार, निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा और इसे निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
अंतरजिला और अंतर्राज्यीय बसें चलेंगी:
अब तक छपरा में समुचित बस स्टैंड नहीं होने के कारण अंतरजिला और अंतर्राज्यीय बसें शहर के भीतर ही विभिन्न स्थानों पर पार्क की जाती थीं। इससे ट्रैफिक का दबाव बढ़ता था और जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रहती थी। खासकर मुख्य बाजार क्षेत्रों में लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता था।
नए बस स्टैंड के बन जाने से बसों को बिंद टोलिया के रास्ते फोर लेन तक सीधा रास्ता मिलेगा, जिससे वे शहर में प्रवेश किए बिना ही अपने गंतव्य स्थान की ओर आसानी से रवाना हो सकेंगी। इससे शहर की सड़कों पर भारी वाहनों की संख्या में कमी आएगी और जाम की स्थिति में व्यापक सुधार होगा।
शहर के समग्र विकास में भी इसकी अहम भूमिका
यह परियोजना न केवल ट्रैफिक मैनेजमेंट की दृष्टि से एक क्रांतिकारी कदम है, बल्कि शहर के समग्र विकास में भी इसकी अहम भूमिका होगी। लोगों की लंबे समय से चल रही इस मांग को अब साकार रूप मिल चुका है और जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा इसकी प्रशासनिक स्वीकृति भी दी जा चुकी है।
जिला प्रशासन का मानना है कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद न केवल छपरा बल्कि आसपास के जिलों के यात्रियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा और क्षेत्रीय परिवहन को नई दिशा मिलेगी।
निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है, और स्थानीय लोगों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह बस स्टैंड आने वाले समय में छपरा का एक नया पहचान केंद्र बन सकता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



