सारण में खुले में मांस बिक्री पर रोक लगाने के लिए DDC ने दिया आदेश, नियम तोड़ने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई
सड़क किनारे मांस बिक्री नहीं होगी बर्दाश्त

Ban on open sale of meat: जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, सारण की अध्यक्षता में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति, सारण की एक महत्वपूर्ण बैठक विकास भवन में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पशुओं के प्रति हो रही क्रूरता की रोकथाम, खुले में मांस की बिक्री पर नियंत्रण तथा बेसहारा पशुओं के संरक्षण एवं देखभाल को लेकर ठोस रणनीति तैयार करना रहा।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने संबंधित कार्यपालक पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को आपसी समन्वय स्थापित कर खुले में मांस की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पशु क्रूरता की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
इसके साथ ही उप विकास आयुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय के माध्यम से बेसहारा पशुओं के रख-रखाव एवं संरक्षण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं के कारण आमजन को होने वाली परेशानी के साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा भी एक गंभीर विषय है, जिस पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाना आवश्यक है।
बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी, सारण सह सचिव जिला पशु क्रूरता निवारण समिति डॉ० ओबेदुल्ला ने आश्वासन दिया कि बेसहारा एवं पीड़ित पशुओं का समय-समय पर समुचित चिकित्सीय उपचार कराया जाएगा, ताकि उनके स्वास्थ्य और जीवन की रक्षा की जा सके।
पशुओं की अवैध तस्करी पर चिंता
वहीं, कोषाध्यक्ष सह कार्यकारिणी सदस्य अजय भूषण सिंह ने पशुओं की अवैध तस्करी पर चिंता जताते हुए इसे रोकने के लिए ससमय पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अंतर-जिला एवं अंतर-राज्यीय पशु तस्करी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासनिक सतर्कता अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), नगर प्रबंधक नगर निगम, छपरा सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने पशु कल्याण एवं पशु क्रूरता निवारण के लिए प्रशासनिक स्तर पर समन्वित प्रयास तेज करने पर सहमति व्यक्त की।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या
करियर – शिक्षाMarch 10, 2026Job Mela Chhapra: छपरा में 200 युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका, दो कंपनियों में होगी भर्ती







