गजब! 8 साल पहले ट्रेन में चोरी हुआ महिला का सामान, अब रेलवे देगा 1.08 लाख रुपये जुर्माना
नेशनल डेस्क। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (मध्य जिला) ने ट्रेन में महिला का सामान चोरी होने के मामले में भारतीय रेलवे को महिला को 1.08 लाख रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया है। आयोग ने रेलवे को लापरवाही और सेवा में कमी के लिए जिम्मेदार ठहराया। आयोग के चेयरमैन इंदरजीत सिंह और सदस्य रश्मि बंसल ने रेलवे सुरक्षा के बारे में व्यापक चिंताओं को उजागर करते हुए कहा कि अगर रेलवे की लापरवाही या सेवाओं में कमी न होती तो चोरी को रोका जा सकता था।
आयोग ने कहा कि रेलवे शिकायतकर्ता की इस शिकायत का समाधान करने में विफल रहा कि एक अनधिकृत व्यक्ति ने आरक्षित कोच में प्रवेश करके उसका सामान चुरा लिया। आयोग ने रेलवे के इस तर्क को भी खारिज कर दिया कि शिकायतकर्ता ने अपने सामान की सुरक्षा में लापरवाही बरती। आयोग ने कहा कि शिकायत दर्ज करवाने के लिए शिकायतकर्ता महिला को प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए सभी प्रकार की असुविधा और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वो दिल्ली की रहने वाली है। वर्ष 2016 में वो मालवा एक्सप्रेस के आरक्षित कोच से दिल्ली से इंदौर के लिए सफर कर रही थी। तभी झांसी और ग्वालियर के बीच बिना रिजर्वेशन के सफर कर रहे कुछ लोगों ने उनका सामान चोरी कर लिया, जिसकी शिकायत उन्होंने टीटीई से की। इसके साथ ही रेलवे प्रशासन को इस घटना के बारे में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन उनकी शिकायत पर किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हुई।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 13, 2026छपरासारण के दो घरों में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर आठ साल की बच्ची की मौत
- November 13, 2026छपरासारण के DM वैभव श्रीवास्तव समेत बिहार के 10 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन, 1 जनवरी से मिलेगा अपर सचिव स्तर का वेतनमान
- November 12, 2026छपरासारण के मांझी के रामघाट को मिली नई पहचान, 8.20 करोड़ से विकसित रिवर फ्रंट का सीएम ने किया लोकार्पण
- November 12, 2026राजनीतिChhapra Crime News: दस साल से पुलिस को चकमा दे रहा डकैती का आरोपी गिरफ्तार, STF के साथ सारण पुलिस की कार्रवाई



