छपरा में कलयुगी पिता ने अपनी हीं बेटी को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने दबोचा

छपरा। छपरा में एक कलयुगी पिता ने रिश्तों तार-तार करते हुए अपनी हीं बेटी को हवस का शिकार बनाया है। वह लगातार अपनी बेटी के साथ जबरदस्ती शरीरिक संबंध बनाता था और इसका विरोध करने पर जान से मारने देने की धमकी देता था।
जिसके बाद पीड़िता की माँ ने पुलिस में शिकायत दर्ज और पुलिस ने हवसी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सारण जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया है कि उसका पिता उसे डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार करता आ रहा है।
थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि शेरपुर घेघटा निवासी मुसाफिर पंडित के पुत्र जितेन्द्र पंडित द्वारा अपनी बेटी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता है तथा विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी देता है।
इस संबंध में पिड़िता के माँ के लिखित आवेदन के आधार पर मुफ्फसिल थाना कांड सं0-636/24, दिनांक-24.10.24, धारा-126 (2)/115 (2)/64/352/351 (2) बी०एन०एस० एवं 3/4 पोक्सो एक्ट दर्ज कर अभियुक्त जितेन्द्र पंडित को गिरफ्तार किया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाJune 28, 2026JPU Admission Online: जेपीयू में BCA, BBA, BMC सहित कई प्रोफेशनल कोर्सों में नामांकन का मौका
क़ृषिJune 28, 2026Fish Farming: आधुनिक तकनीक से मछली पालन सीखेंगे 3 हजार किसान, ऑनलाइन आवेदन से होगा चयन
बिहारJune 28, 2026Electric Vehicle: बिहार में EV की रफ्तार हुई सुपरफास्ट, पांच साल में 10 गुना बढ़ी Electric वाहनों की खरीद
TechnologyJune 28, 2026Social Media: फेक न्यूज और आपत्तिजनक पोस्ट पर डिजिटल स्ट्राइक, 128 FIR दर्ज, 9 चैनल डिलीट







