Bank Closed: मार्च में बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी, जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा मार्च 2025 में बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी कर दी गई है। इस महीने कई महत्वपूर्ण त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक कई दिन बंद रहेंगे।
मार्च में रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को नियमित अवकाश रहेगा। इसके अलावा, होली, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, शब-ए-बरात, और जमात उल विदा जैसे त्योहारों पर भी कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
मार्च में प्रमुख बैंक अवकाश:
2 मार्च (रविवार): संडे हॉलिडे – पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
7 मार्च (शुक्रवार): चापचर कुट फेस्टिवल – आइजॉल में बैंक बंद रहेंगे।
8 मार्च (शुक्रवार): चापचर कुट फेस्टिवल – आइजॉल में बैंक बंद रहेंगे।
9 मार्च (शनिवार): दूसरा शनिवार – पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
13 मार्च (गुरुवार): होलिका दहन – देहरादून, कानपुर, लखनऊ, रांची और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
14 मार्च (शुक्रवार): होली – पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
15 मार्च (शनिवार): याओसांग डे – अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल, पटना में बैंक बंद रहेंगे।
16 मार्च (रविवार): संडे हॉलिडे – पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
22 मार्च (शनिवार): चौथा शनिवार और बिहार दिवस – पूरे देश में अवकाश रहेगा, जबकि बिहार में विशेष अवकाश रहेगा।
23 मार्च (रविवार): संडे हॉलिडे – पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
27 मार्च (गुरुवार): शब-ए-बरात – जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
28 मार्च (शुक्रवार): जमात उल विदा – जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
30 मार्च (रविवार): संडे हॉलिडे – पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
बैंक अवकाश के कारण नागरिकों को वित्तीय लेन-देन में परेशानी हो सकती है। इसलिए, बैंक से संबंधित कार्यों को समय से निपटाने की सलाह दी जाती है। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, नेट बैंकिंग, और एटीएम सुचारू रूप से कार्य करते रहेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



