
छपरा। जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब 24 घंटे से लापता युवक का शव गांव के चंवर के एक गड्ढे से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए ।
पुलिस के अनुसार, शव की पहचान रसौली गांव निवासी नोमियर खान के पुत्र 20 वर्षीय ओवैश खान के रूप में हुई है। ओवैश शनिवार की सुबह करीब 11 बजे से ही घर से गायब था। परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार की सुबह जब परिजन पुलिस को सूचना देने की तैयारी कर रहे थे, तभी गांव के समीप रसौली मूरत ब्रह्म स्थान के पास बने गड्ढे में एक शव होने की जानकारी मिली।
परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान अपने बेटे ओवैश खान के रूप में की। बेटे का शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया और चीख-पुकार मच गयी।
गला दबाकर हत्या की आशंका
मृतक के परिजनों का कहना है कि ओवैश के गर्दन पर स्पष्ट निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि यह कोई सामान्य मौत नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पानापुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। सारण एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर उन्हें कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।
इलाके में दहशत और आक्रोश
युवक का शव मिलने से गांव में शोक और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं और पुलिस को दोषियों को जल्द पकड़कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



