अब बालू और भू-माफियाओं की खैर नहीं! कार्रवाई के लिए टास्क फोर्स गठित
इओयू के डीआईजी के नेतृत्व में बनाया गया यह बल
पटना। बालू के अवैध उत्खनन, बालू माफिया एवं भू-माफियाओं की अपराधिक गतिविधियों से संबंधित मामलों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई तथा इस संबंध में अभियान चलाकर दोषियों के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई तथा अपराध जनित परिसम्पति अर्जन के संबंध में वित्तीय अनुसंधान करने के उद्देश्य से आर्थिक अपराध इकाई में डॉ० मानवजीत सिंह ढिल्लों, पुलिस उप-महानिरीक्षक के नेतृत्व में एक ‘विशेष कार्य दल’ का गठन किया गया है, तथा उनके सहायतार्थ राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई के साथ 4 पुलिस उपाधीक्षक स्तर के पदाधिकारी एवं 5 पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारियों को भी सम्मिलित किया गया है।
यह दल बालू/भू-माफियाओं के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने के साथ-साथ विशेषज्ञ-एजेंसियों, राज्य सरकार से संबंधित विभागों एवं विभिन्न जिला स्तरीय प्रशासन से समन्वय एवं सहयोग स्थापित कर अग्रतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेगा।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में उप मुख्यमंत्री (गृह) तथा पुलिस महानिदेशक, बिहार के स्तर पर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में बालू एवं भू-माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के लिए आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना को निदेशित किया गया है।
बालू के अवैध उत्खनन, बालू माफियाओं एवं भू-माफियाओं के विरूद्ध शिकायत करने के लिए मोबाइल नंबर 9031829072 पर सूचना दी जा सकती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 19, 2026छपरासोनपुर मेले में गंगा आरती और 3D शो का होगा आकर्षण, पशुओं के इलाज के लिए तैनात रहेंगी मोबाइल वेटरनरी यूनिट
- November 19, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेले में सजेगा पूरे बिहार के स्वाद का मंच, एक ही फूड कोर्ट में मिलेंगे 38 जिलों के पारंपरिक व्यंजन
- November 19, 2026क्राइमऑनलाइन सट्टेबाजी वेबसाइट के जरिए 88 करोड़ का खेल, बिहार STF ने पांच राज्यों में मारा छापा
- November 17, 2026Railway Updateप्रवासियों के लिए रेलवे का तोहफा: छपरा से उधना के लिए चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन



