सारण के रिविलगंज में मैट्रिक परीक्षार्थी की चाकू मारकर गंभीर रूप से किया जख्मी

छपरा : मैट्रिक के परीक्षार्थी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है. मामला रिविलगंज थाना क्षेत्र के केसी कॉलेज के पास शनिवार को शाम में हुआ है जहाँ एक मैट्रिक को परीक्षार्थी को चाकू मार कर घायल कर दिया गया। जिसके बाद आनन – फानन में इलाज के लिए रिवीलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल की पहचान जनता बाजार थाना क्षेत्र के ताजपुर टार पर निवासी मुन्ना मिया के 17 वर्षीय पुत्र फरान अली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मैट्रिक परीक्षार्थी परीक्षा देकर जैसे ही बाहर निकल कर अपने गाड़ी में बैठा तभी कुछ युवक आकर उसका मोबाईल छीनने की कोशिश करने लगे जिसका विरोध करने पर चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर सभी फरार हो गये. उसके साथियो ने बताया कि एक दिन पहले भी विवाद हुआ था लेकिन आज चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ विनोद कुमार ने बताया कि उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है उसको तीन जगहों पर चाकू लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने के बाद रिविलगंज थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



