छपरा के ओमप्रकाश ओडिशा में ‘प्रेरणादायक सामाजिक अवॉर्ड’ से सम्मानित
छपरा। छपरा के ओमप्रकाश को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए ओडिशा के पुरी में आयोजित CKNKH उड़ान उत्सव 2024-25 में ‘प्रेरणादायक सामाजिक अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने, जरूरतमंदों की मदद करने और सामाजिक सुधार के विभिन्न अभियानों में सक्रिय भागीदारी के लिए दिया गया।
ओमप्रकाश ने अपने युवा जीवन में ही समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूकता अभियान, महिलाओं के अधिकारों के लिए वकालत, महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूकता अभियान और पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। उनकी इन उल्लेखनीय सेवाओं और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ।
सम्मान प्राप्त करने के बाद ओमप्रकाश ने कहा, “यह अवॉर्ड मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है और मुझे समाज के लिए और भी जोश और समर्पण के साथ कार्य करने की दिशा में प्रेरित करेगा।” उन्हें इस सम्मान मिलने पर उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता और महिला हेल्पलाइन की केंद्र प्रशासक मधुबाला जी को दिया।
इस अवसर पर मां कौशिकी के सभी सम्मानित सदस्य और अन्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने ओमप्रकाश को इस सम्मान पर बधाई दी। बधाई देने वालों में शिक्षिका डॉ. अंजलि सिंह, उर्मिला यादव, कुमारी शैलजा, प्रोफेसर नीतू सिंह, एडवोकेट रामबाबू राय, शिक्षिका पम्मी सिंह, संजीव कुमार चौधरी, रूपाली, रोशनी आदि प्रमुख थे।
यह सम्मान ओमप्रकाश के लिए न केवल एक उपलब्धि है, बल्कि राज्य के युवाओं के लिए एक प्रेरणा भी बन गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



