
Bharat Gaurav Train Tour: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों की सैर कराने के लिए विशेष रूप से तैयार भारत गौरव ट्रेन टूर को यात्रियों से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली है। 9 जून 2025 को यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना होगी। गौरतलब है कि ट्रेन की सभी 710 सीटें पहले ही पूरी तरह बुक हो चुकी हैं, जो इस टूर की लोकप्रियता को दर्शाता है।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वतीचंद्र ने बताया कि, “यह यात्रा न केवल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह यात्रियों को मराठा साम्राज्य की समृद्ध विरासत और छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य से रूबरू होने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगी।”
6.54 लाख रुपये कीमत वाली Hyundai Aura की बेहतरीन कार 28km माइलेज और सुपरहिट फीचर्स के साथ launch
यात्रा के प्रमुख आकर्षण:
छह दिनों की यह विशेष यात्रा यात्रियों को महाराष्ट्र के उन ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराएगी, जो शिवाजी महाराज के जीवन और कार्यों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं।
इसमें शामिल हैं:
- रायगढ़ किला – शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक स्थल
- शिवनेरी किला – महाराज का जन्मस्थल
- प्रतापगढ़ किला, पन्हाला किला, लाल महल, कस्बा गणपति, और शिवसृष्टि थीम पार्क
- साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग और कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर का दर्शन भी इस टूर में शामिल है।
4.23 लाख कीमत… 24KM का माइलेज! Maruti की ये कार मिडिल क्लास फॅमिली के लिए परफेक्ट ऑप्शन
351वें राज्याभिषेक वर्ष पर खास आयोजन
यह यात्रा छत्रपति शिवाजी महाराज के 351वें राज्याभिषेक वर्ष की स्मृति में आयोजित की जा रही है। इस आयोजन को महाराष्ट्र सरकार और भारतीय रेलवे का संयुक्त सहयोग प्राप्त है।
यात्री वर्ग और सुविधाएं
इस ट्रेन में कुल 710 यात्री शामिल होंगे, जिनमें:
- 480 यात्री स्लीपर श्रेणी
- 190 यात्री थर्ड एसी
- 40 यात्री सेकंड एसी में यात्रा करेंगे।
यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को शुद्ध शाकाहारी भोजन, आरामदायक होटलों में ठहरने की सुविधा, स्थल दर्शन के लिए वातानुकूलित बसें, यात्रा बीमा, और अनुभवी टूर एस्कॉर्ट की सेवा दी जाएगी।
Chhapra News: मातृ-शिशु अस्पताल में एक हीं छत के नीचे मिल रहीं है सभी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं
यह “भारत गौरव ट्रेन टूर” न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि भारतीय संस्कृति, इतिहास और राष्ट्र गौरव से भावनात्मक जुड़ाव भी मजबूत करेगा। इस प्रयास के माध्यम से IRCTC और भारतीय रेलवे ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि रेलवे न केवल यात्रा का माध्यम है, बल्कि देश की विरासत से जोड़ने वाली एक जीवंत कड़ी भी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारMay 30, 2026NFHS-6 Survey Report: बिहार में ‘डबल हेल्थ संकट’! गांव में कुपोषण, शहरों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा
छपराMay 30, 2026सारण में बनेंगे 13 नये प्रखंड कार्यालय, सोलर-लिफ्ट-जनरेटर से लैस होंगे नए भवन
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!







