छपरा जंक्शन से मशरक थावे के रास्ते यशवंतपुर तक चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा छठ एवं दीपावली पर्व पर यात्रियों की होने वाली भारी भीड़ को देखते हुये 05185/05186 छपरा-यशवन्तपुर-छपरा पूजा विशेष गाड़ी का संचलन 02 एवं 09 नवम्बर,2024 दिन प्रत्येक शनिवार को छपरा से तथा 04 एवं 11 नवम्बर,2024 दिन प्रत्येक सोमवार को यशवन्तपुर से 02 फेरों के लिये किया जायेगा ।
छपरा से मशरक थावे के रास्ते जायेगी
05185 छपरा-यशवन्तपुर पूजा विशेष गाड़ी 02 एवं 11 नवम्बर,2024 को छपरा से 05.30 बजे प्रस्थान कर मशरख से 06.32 बजे प्रस्थान कर दिघवा दुबौली से 06.50 बजे, थावे से 08.20 बजे, पड़रौना से 09.25 बजे, कप्तानगंज से 10.05 बजे, गोरखपुर से 11.15 बजे, खलीलाबाद से 11.50 बजे, बस्ती से 12.03 बजे, मनकापुर से 13.20 बजे, गोण्डा से 13.45 बजे, बाराबंकी से 14.42 बजे, बादशाहनगर से 15.30 बजे, ऐशबाग से 16.15 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 17.55 बजे, उरई से 19.36 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0 झांसी से 21.25 बजे, दूसरे दिन भोपाल से 03.05 बजे, इटारसी से 04.50 बजे, नागपुर से 09.50 बजे, बल्हारशाह से 13.45 बजे,सिरपुर कागजनगर से 14.30 बजे, काजीपेट से 16.45 बजे, काचीगुडा से 20.10 बजे, महबूबनगर से 21.50 बजे, तीसरे दिन कर्नूल सिटी से 00.10 बजे, अनन्तपुर से 04.15 बजे तथा धर्मावरम् से 05.20 बजे छूटकर यशवन्तपुर 10.30 बजे पहुंचेगी।
भोपाल कानपुर के रास्ते छपरा तक चलेगी ट्रेन
वापसी यात्रा में 05186 यशवन्तपुर-छपरा पूजा विशेष गाड़ी 04 एवं 11 नवम्बर,2024 को यशवन्तपुर से 22.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन धर्मावरम् से 02.40 बजे, अनन्तपुर से 03.10 बजे, कर्नुल सिटी से 06.20 बजे, महबूबनगर से 08.41 बजे, काचीगुडा से 10.51 बजे, काजीपेट से 13.10 बजे, सिरपुर कागजनगर से 15.20 बजे, बल्हारशाह से 17.15 बजे, नागपुर से 21.00 बजे, तीसरे दिन इटारसी से 02.00 बजे, भोपाल से 03.35 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0 झांसी से 04.53 बजे, उरई से 09.10 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 11.35 बजे, ऐषबाग से 13.25 बजे, बादषाहनगर से 13.48 बजे, बाराबंकी से 14.30 बजे, गोण्डा से 15.55 बजे, मनकापुर से 16.22 बजे, बस्ती से 17.18 बजे, खलीलाबाद से 17.52 बजे, गोरखपुर से 19.00 बजे, कप्तानगंज से 19.47 बजे, पडरोैना से 20.27 बजे, थावे से 21.55 बजे, दिघवा दुबौली से 22.42 बजे तथा मषरख से 23.00 बजे छूटकर छपरा 23.55 बजे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनाॅमी के 12, शयनयान श्रेणी के 04 तथा द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 04 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 12, 2026सारण में पत्नी की हत्या कर शव को किया गायब, तीन साल बाद कोर्ट से मिली उम्र कैद की सजा
क्राइमJune 12, 2026सारण में जहरीली शराब पिलाकर हत्या मामले का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
क्राइमJune 11, 2026Saran Crime News: चोरी की बाइक बनी राजदार, खुल गया हथियार और शराब कारोबार का खेल
Railway UpdateJune 11, 2026रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा का ‘फुल चेकअप’, फायर सेफ्टी ऑडिट से उजागर होंगी कमियां







