सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बनेंगे डिप्टी सीएम, बीजेपी ने नाम फाइनल किया

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य में सियासी सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच नीतीश के एनडीए में आने का एलान करते हुए भाजपा ने एलान किया कि विधायक दल ने जदयू के साथ जाने के फैसले पर मुहर लगा दी है। इसी के साथ पार्टी ने एलान किया कि बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है, जबकि विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है। इसी के साथ भाजपा की तरफ से इन दोनों नेताओं की उपमुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी पेश कर दी गई है।
बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कहा, “…यह मेरे लिए भावुक क्षण है कि आज सरकार में काम करने के लिए विधानमंडल के नेता के तौर पर मेरा चयन किया गया। मैं पार्टी नेतृत्व और सभी विधायकों का धन्यवाद देता हूं।”
वहीं बिहार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, “विधायक दल की बैठक में…सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से राज्य के लोगों के कल्याण के लिए भाजपा, जदयू और अन्य एनडीए सहयोगियों के साथ बिहार में एनडीए सरकार बनाने का प्रस्ताव पारित किया। सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है।”
उधर भाजपा नेता संजय जयसवाल ने कहा, “जिस तरह से दिसंबर में परिस्थितियां बन रही थी उससे बिहार बंगाल के समान हो जाता जहां हर व्यक्ति को डर के साये में जीना पड़ता… प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बिहार के हित में निर्णय किया है।”
Author Profile

Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा



