सारण में अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

छपरा : छपरा जलालपुर मुख्य मार्ग स्थित गोवर्धन दास पोखरा से पहले न्यू पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को एक अज्ञात चार पहिया वाहन से कुचलकर बाइक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जिसके कारण सड़क पर शव पड़े रहने के कारण घंटों जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी के तुर्क वलिया गांव निवासी 45 वर्षीय शैलेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और वे रोते-रोते घटना स्थल पर पहुंचे।
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शैलेन्द्र सिंह गुदरी बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इस दुर्घटना के कारण उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वाहन चालक घटना के बाद वाहन लेकर फरार हो गया, जिससे हादसा और भी अधिक भयानक हो गया।पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Author Profile

Latest entries
छपराJune 5, 2026सारण के 147 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर एक साल तक रोक, सैटेलाइट टाउनशिप पर कानूनी संकट
क्राइमJune 5, 2026Saran Crime News: सारण में बेखौफ बदमाशों का तांडव, चोरी का विरोध करने पर युवक को मारी गोली
छपराJune 4, 2026सारण में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती के खिलाफ FIR दर्ज, 5 घंटे की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने बचाई जान
छपराJune 4, 2026सारण में अंतरजिला पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी सलाखों के पीछे



