छपरा के सरकारी अस्पतालों में दलालों की खैर नहीं, DM ने गठित किए 23 स्पेशल जांच टीम
मरीजों को गुमराह करने वालों पर कार्रवाई तय

Ban on brokerage in government hospitals: सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को निजी नर्सिंग होम, जांच घर और दवा दुकानों की ओर मोड़ने वाले दलालों पर अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता और आमजन को सरकारी सुविधाओं का पूरा लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सारण के आदेश पर जिले भर में 23 संयुक्त जांच दलों का गठन किया गया है। ये दल नियमित रूप से अस्पतालों का निरीक्षण कर दलाली और अनियमितताओं पर नकेल कसेंगे।
बाल सुधार गृह से जघन्य अपराध में संलिप्त किशोरों को किया जायेगा ट्रांसफर
स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई
सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार के पत्रांक 122(12) दिनांक 27.01.2026 के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया कि राज्य के कई सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के परिसरों में निजी नर्सिंग होम, निजी जांच घर/एक्स-रे एवं निजी दवा प्रतिष्ठानों के कर्मी सक्रिय रूप से मरीजों को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे लोग सरकारी अस्पतालों में आए मरीजों को निजी संस्थानों में इलाज, जांच एवं दवा खरीदने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिससे मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने इसे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीर बाधा मानते हुए दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस कार्य में संलिप्त सरकारी कर्मियों को भी चिन्हित कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।
Chhapra Club: अब 7 मंजिला बनेगा छपरा क्लब, आधुनिक सुविधाओं से होगा सुसज्जित
जिले में गठित हुए 23 संयुक्त जांच दल
विभागीय निर्देशों के आलोक में जिलाधिकारी सारण के आदेश पर जिले के विभिन्न सरकारी चिकित्सा संस्थानों की निगरानी हेतु जिला एवं अनुमंडल स्तरीय कुल 23 संयुक्त जांच दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक दल को किसी न किसी सरकारी अस्पताल से संबद्ध किया गया है।
इन जांच दलों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक बुधवार और शनिवार को अपने-अपने अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करेंगे और दलाली, अनियमितता तथा लापरवाही से जुड़े मामलों की गहन जांच करेंगे।
सारण में नवजात की सौदेबाजी का भंडाफोड़, मधेपुरा से शिशु बरामद, 6 आरोपी सलाखों के पीछे
शनिवार को हुआ औचक निरीक्षण
इसी क्रम में आज दिनांक 31 जनवरी (शनिवार) को जिला एवं अनुमंडल स्तरीय अधिकारियों की इन संयुक्त टीमों द्वारा विभिन्न सरकारी चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसरों, मरीजों से बातचीत, संदिग्ध गतिविधियों और निजी एजेंटों की मौजूदगी पर विशेष नजर रखी गई।
जांच रिपोर्ट उसी दिन सौंपने का आदेश
जिलाधिकारी ने सभी जांच दलों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों एवं अनियमितताओं से संबंधित प्रतिवेदन उसी दिन समर्पित किया जाए। प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार के साथ-साथ दोषियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
छपरा सदर अस्पताल में DM-SSP ने की छापेमारी, 12 अवैध एंबुलेंस जब्त, 3.36 लाख रूपये जुर्माना
मरीजों के हित में सख्त संदेश
प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों के शोषण, दलाली और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन को निःशुल्क एवं पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या
करियर – शिक्षाMarch 10, 2026Job Mela Chhapra: छपरा में 200 युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका, दो कंपनियों में होगी भर्ती







