Chhapra Club: अब 7 मंजिला बनेगा छपरा क्लब, आधुनिक सुविधाओं से होगा सुसज्जित
103 दुकानों के किराया आकलन के लिए कमिटी गठित

Chhapra Club Development: शहर के ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित छपरा क्लब को एक नई पहचान मिलने जा रही है। क्लब परिसर में अब G+7 (सात मंजिला) अत्याधुनिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विस्तृत डिजाइन तैयार कर लिया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में छपरा क्लब कार्यकारिणी समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई।
छपरा में हथियार तस्कर को कोर्ट ने सुनायी 10 वर्ष कारावास की सजा, घर में चलाता था मिनी गन फैक्ट्री
PPT के माध्यम से प्रस्तुत हुआ डिजाइन
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), माननीय सांसद के प्रतिनिधि, छपरा क्लब कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं चयनित एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। चयनित एजेंसी द्वारा प्रस्तावित G+7 भवन निर्माण एवं अन्य आधुनिक सुविधाओं से संबंधित डिजाइन को PPT प्रेजेंटेशन के माध्यम से समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
डिजाइन के अवलोकन के बाद समिति ने विस्तार से विचार-विमर्श किया और यह निर्णय लिया गया कि भवन निर्माण कार्य शुरू करने से पहले छपरा नगर निगम से नक्शा पास कराने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी।
छपरा सदर अस्पताल में DM-SSP ने की छापेमारी, 12 अवैध एंबुलेंस जब्त, 3.36 लाख रूपये जुर्माना
103 दुकानों के किराया आकलन के लिए कमिटी गठित
बैठक में छपरा क्लब के अधीन संचालित सभी 103 दुकानों के अद्यतन किराया निर्धारण एवं बकाया देनदारी के आकलन को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसके लिए एक विशेष कमिटी का गठन किया गया, जो यह जांच करेगी कि दुकानदारों पर कितना किराया बकाया है।
साथ ही, माननीय न्यायालय में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु योग्य अधिवक्ता की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्णय लिया गया, ताकि सभी वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
सभी दुकानों को होगा सर्वे
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि छपरा क्लब के अंतर्गत आने वाली सभी 103 दुकानों का सर्वे कराया जाए। सर्वे के बाद पुनः इकरारनामा (एग्रीमेंट) कराकर नियमानुसार पुनः दुकान आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिससे क्लब की आय में पारदर्शिता और वृद्धि सुनिश्चित हो सके।
छपरा क्लब को मिलेगा नया स्वरूप
प्रस्तावित सात मंजिला भवन के निर्माण से छपरा क्लब को न सिर्फ आधुनिक पहचान मिलेगी, बल्कि शहर के सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी नया आयाम मिलेगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि छपरा क्लब को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और आत्मनिर्भर संस्थान के रूप में विकसित किया जाए।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



