सारण में अंतरजिला पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी सलाखों के पीछे
चोरी की गाय के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

छपरा। सारण जिले के परसा थाना पुलिस ने मकेर थाना के सहयोग से एक अंतरजिला पशु तस्कर गिरोह का सफल उद्भेदन करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई एक गाय, दो मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में मवेशी चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
28 मई को चोरी हुई थी गाय
पुलिस के अनुसार, 3 जून 2026 को परसा थाना में मवेशी चोरी से संबंधित एक आवेदन प्राप्त हुआ था। आवेदन में वादी ने बताया कि 28 मई 2026 की रात वह अपनी गाय को घर के दलान में बांधकर सोने चला गया था। सुबह जब वह दलान पर पहुंचा तो गाय वहां नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई।
प्रीमियम लुक में आया Motorola का 32MP सेल्फी कैमरा, 12GB RAM तथा 256GB स्टोरेज वेरिएंट वाला 5G फ़ोन
मामले की गंभीरता को देखते हुए परसा थाना में कांड संख्या-300/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर परसा एवं मकेर थाना की संयुक्त टीम गठित कर तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी अभियान चलाया गया।
पशु तस्कर गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा
जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए अंतरजिला स्तर पर सक्रिय पशु तस्कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चोरी की गई गाय को भी बरामद कर लिया। साथ ही आरोपितों के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपितों में वैशाली जिले के वैशाली थाना क्षेत्र के दाउदनगर निवासी मो. जुमराती, परसा थाना क्षेत्र के सगुनी गांव निवासी सोनू नट तथा बनकेरवा गांव निवासी किशोरी मांझी शामिल हैं। पुलिस सभी आरोपितों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
अब 4 लाख सालाना आय वाले भी ले सकेंगे 5 लाख तक चिकित्सा सहायता
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मवेशी चोरी और पशु तस्करी में शामिल असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
इस सफल अभियान में परसा थाना के थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ मकेर थाना के थानाध्यक्ष और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



