छपरा में दुर्गा पूजा को लेकर ड्रोन से होगी निगरानी, लहेरियाकट बाइकर्स पर होगी कार्रवाई
छपरा। दुर्गापूजा के अवसर पर रावण पुतला दहन एवं भरत मिलाप कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर आज जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने सभी संबंधित आयोजकों, शांति समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से एक एक कर अयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई तथा महत्वपूर्ण सुझाव लिया गया। सदस्यों द्वारा कहीं कहीं खराब स्ट्रीट लाइट, जल जमाव आदि को दुरुस्त कराने को कहा गया।
सारण में 32 जगहों पर रावन दहन
सारण जिला में 32 स्थलों पर रावण दहन तथा 62 स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी प्राप्त हुई है। बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम द्वारा स्ट्रीट लाइट को ठीक कराया जा रहा है। सड़कों की भी मरम्मती कराई जा रही है। साफ सफाई हेतु भी कार्रवाई की जा रही है। बिजली के लटकते तारों भी दुरुस्त कराया जा रहा है।
मोटरसाइकिल से गश्ती करेगी पुलिस
भीड़ प्रबंधन के लिये राजेन्द्र स्टेडियम छपरा सहित अन्य आयोजन स्थलों पर भी दर्शकों के लिये सेक्टर बनाकर बैठने की व्यवस्था की जायेगी ताकि भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके। सभी सड़कों और गलियों में मोटरसाइकिल पर पुलिस की गश्ती की जायेगी। सिविल ड्रेस में पुरुष एवं महिला पुलिस बल भी तैनात रहेंगे।
ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी
लहेरियाकट बाइक चलाने वालों एवं किसी भी तरह का उपद्रव करने वालों के विरूद्ध पुलिस काफी सख्ती से निपटेगी। ड्रोन कैमरे से भी सभी जगहों पर नजर रखी जायेगी। सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह के आपत्तिजनक संवाद फैलाने वाले के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जायेगी।
बैठक में अपर समाहर्त्ता, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, सभी पुलिस उपाधीक्षक, शांति समिति और अयोजन समिति के सदस्य, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं स्थानीय शांति समिति के सदस्यगण जुड़े थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



