सारण पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार, 4 फरार

छपरा। सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के एकडेंगवा शीशम के बगीचे में अपराध की योजना बना रहे एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि मौके का लाभ उठाकर चार अन्य अपराधी भाग निकले। गिरफ्तार अपराधी झखड़ा गांव निवासी स्व. शम्भूनाथ सिंह का पुत्र आकाश सिंह बताया जाता है। मांझी थानाध्यक्ष अमित कुमार राम ने बताया कि मैं एसआई अखिलेश कुमार, सिपाही रामसुजान सिंह, सुजीत कुमार व श्रवण कुमार यादव के साथ अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए निकला था। जब ताजपुर चेकपोस्ट पर पहुंचा तो तभी गुप्त सूचना मिली कि एकडेंगवा गांव स्थित एक शीशम के बगीचा में मोटरसाइकिल लगा कर पांच लोग अवैध हथियार के साथ बैठकर कहीं लूटपाट की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन व अपने वरीय पदाधिकारी को अवगत कराने के बाद हमने अपनी टीम के साथ एकडेंगवा गांव पहुंच कर उक्त बगीचे में छापेमारी कर दी।
पुलिस के पहुंचते हीं चार लोग गांव में कहीं छिप गए। जबकि भागने का प्रयास करते आकाश सिंह को पुलिस ने दबोच लिया। जब पुलिस ने आकाश की तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक लोहे का फाइटर व मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं मौके से पुलिस ने उनकी दो बाइक को भी जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने दबोचे गए आकाश से पूछताछ के क्रम में फरार हुए अपराधियों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आकाश सिंह को जेल भेजने की तैयारी कर रही थी।
पुलिस सभी फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लगातार छापेमारी कर रही है।गिरफ्तार अपराधी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास दाउदपुर थाना में रहा है।पुलिस के द्वारा जब्त मोबाइल से मांझी में हुए अपराधिक घटनाओं में शामिल अपराधियों तक पहुचने की सम्भावना है।पुलिस मोबाइल का सीडीआर खंगाल रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



