
बिहार डेस्क। बिहार के दरभंगा में शादी के 35 दिन बाद ही नवविवाहिता अपने पति का घर छोड़ प्रेमी के घर पहुंच गई। हालांकि, प्रेमी के परिवार ने युवती को अपने घर में रहने देने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग जाति के है। यही कारण है कि प्रेमी का परिवार और उसे रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
21 अप्रैल को हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, सिंहवाड़ा जिले के अरई गांव की एक युवती की शादी 21 अप्रैल को मोरो थाना क्षेत्र के बसुआरा गांव में हुई थी। शादी के एक महीने बाद उसका पति कमाने के लिए बाहर चला गया। इस दौरान, युवती का प्रेमी, जो सढ़वाड़ा गांव का रहने वाला था, वह उससे मिलने बसुआरा आ गया। जब ससुराल वालों को युवती के प्रेमी से मिलने की बात पता चली, तो उन्होंने युवती के प्रेमी को भगा दिया। इसके बाद युवती अपने प्रेमी के साथ सढ़वाड़ा चली गई।
काफी देर तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
प्रेमी के गांव प्रेमिका के पहुंचने के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। प्रेमी के घर वाले किसी भी कीमत पर लड़की को घर में रखने को तैयार नहीं थे। घर के बाहर काफी देर तक हो हंगामा होते रहा। भारी संख्या में ग्रामीण भी आ गए। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मामले की जानकारी मिलने पर सिमरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



