पुण्यतिथि पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन,105 मरीजों का हुआ जांच

छपरा शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिल कुमार के पिता स्व दरोगा राय के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धजली दिया गया। व उनके पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में छपरा श्यामचक स्थिति संजीवनी नर्सिंग होम के प्रांगण में गुरुवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ अनिल कुमार, डॉ विशाल कुमार ने 105 मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, डायबिटीज,जांच कर आवश्यक दवा दिया। डॉ अनिल कुमार ने शिविर में मरीजों को परामर्श देते हुए कहा कि सर्दियों में खून गाढ़ा हो जाने के कारण ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ जाती है, जिससे पैरालिसिस का खतरा बढ़ जाता है।
उन्होंने कहा कि पैरालिसिस सबसे अधिक बीपी, शुगर और दिल के मरीजों को होता है। जरूरी है कि अपनी दिनचर्या और खानपान में सुधार लाएं। प्रतिदिन व्यायाम कर ऐसी बीमारियों से बचा जा सकता है।
पैरालिसिस के लक्षण नजर आते ही तीन घंटे के भीतर यदि योग्य चिकित्सक को दिखाया जाए तो पैरालिसिस को ठीक किया जा सकता है। इस मौके पर डॉ अनिल कुमार, डॉ विशाल कुमार, चिंटू कुमार, धनंजय कुमार, दसरथ राय, व अन्य लोग मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
देशMay 13, 2026चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे होने पर आध्यात्मिक महासंगम
करियर – शिक्षाMay 13, 2026Success Story: सारण के आकाश ने BPSC-MVI परीक्षा में पूरे बिहार में हासिल किया 9वां रैंक
क्राइमMay 11, 2026Gang Rape In Saran: सारण में लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
क़ृषिMay 11, 2026प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना: ड्रिप और स्प्रिंकलर पर 90% अनुदान, जानें कैसे करें आवेदन







