सारण में होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, 629 स्थलों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात
होली में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई

छपरा। आगामी होलिका दहन एवं होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सारण प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में समाहरणालय कक्ष, सारण में विधि-व्यवस्था की व्यापक समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी, सारण एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के 629 होलिका दहन स्थलों पर दंडाधिकारियों एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इतना ही नहीं, प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की उपस्थिति की नियमित जांच सुनिश्चित करने के लिए अलग से 36 पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी होलिका दहन स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों का पूर्व मंं ही स्थल निरीक्षण सुनिश्चित करें। विशेष रूप से चिन्हित संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती अनिवार्य रूप से की जाएगी।
बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखें। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा पुलिस गश्ती को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया।
प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भी विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है। भ्रामक, आपत्तिजनक या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट पर नजर रखी जाएगी और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों की पहचान कर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने तथा होलिका दहन स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।
सारण पुलिस ने आमजन से अपील की है कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय थाना, डायल 112 या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 9031036406 पर संपर्क करने की अपील की गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि होली के दौरान शांति भंग करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
पटनाApril 16, 2026बिहार में SVU टीम की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा परियोजना के सहायक अभियंता को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचा
छपराApril 16, 2026सारण में दरोगा और बंदोबस्त पदाधिकारी समेत 8 के खिलाफ परिवाद दायर, नोटिस जारी
पटनाApril 16, 2026Political News: लालू यादव की डोर से बंधी है सम्राट की सत्ता
पटनाApril 16, 2026बिहार में होगी डिजिटल जन-गणना, 33 सवालों का देना होगा जवाब







