
छपरा: सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के असोइया गांव में बुधवार की सुबह पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। संयुक्त परिवार के शौचालय घर को लेकर उत्पन्न हुए मामूली विवाद में दो सगे भाइयों के बीच मारपीट हुई, जिसमें एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, झूलन साह और शंभू साह, दोनों सगे भाई हैं। गुरुवार की सुबह करीब 7 बजकर 7 मिनट पर दोनों के बीच शौचालय के उपयोग को लेकर कहासुनी हो गई। देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि झूलन साह ने आवेश में आकर चाकू से अपने भाई शंभू साह और भतीजे संजीत साह पर हमला कर दिया।
हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मढ़ौरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल मढ़ौरा में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने शंभू साह को मृत घोषित कर दिया, जबकि संजीत साह की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया है।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी झूलन साह और उसकी पतोहु (पुत्रवधू) को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। घटना स्थल की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (FSL) टीम को बुलाया गया है।
मढ़ौरा थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि झूलन और शंभू संयुक्त परिवार में रहते थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था, जो आज इस भीषण घटना का कारण बन गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 18, 2026IPS Trnsfer in Bihar: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए SP
Railway UpdateJune 18, 2026छपरा को रेल मंत्री देंगे बड़ी सौगात: छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ, मढ़ौरा से विदेश जाएगा 51वां रेल इंजन
बिहारJune 18, 2026बिहार में जमीन खरीदने पर महिलाओं को मिलेगा अतिरिक्त छूट, जमीन अधिग्रहण पर बढ़ा मुआवजा
बिहारJune 18, 2026जमीन मालिकों के लिए खुशखबरी! 11 सैटेलाइट टाउनशिप में जमीन बिक्री पर लगी पाबंदी खत्म







