Trauma Center: सारण को मिलेगा जीवनरक्षक सहारा? NH-331 और 531 पर ट्रॉमा सेंटर स्थापना को लेकर संसद में उठी मांग
दो राष्ट्रीय राजमार्गों पर ट्रॉमा सेंटर बनाने की मांग लोकसभा में गूंजी

छपरा। लोकसभा के शीतकालीन सत्र में देशभर के सांसद अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जोरदार तरीके से उठा रहे हैं। इसी क्रम में सारण के महाराजगंज सांसद जर्नादन सिंह सिग्रीवाल ने अपने क्षेत्र में सड़क हादसों की बढ़ती घटनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को गंभीरता से उठाते हुए दो राष्ट्रीय राजमार्गों पर ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने की मांग की है।
सदन में संबोधित करते हुए सांसद सिग्रीवाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 331 और राष्ट्रीय राजमार्ग 531 महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से होकर गुजरते हैं। दोनों सड़कों की गुणवत्ता और चौड़ाई बेहतर होने के कारण वाहनों की गति तेज रहती है, जिसके चलते सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।
समय पर इलाज नहीं मिलने से कई लोगों की जाती है जान
सांसद ने कहा कि सड़क हादसों के बाद घायलों को समय पर ट्रॉमा केयर न मिल पाने के कारण कई लोगों की मौत हो जाती है। वहीं गंभीर रूप से घायल मरीज लंबे समय तक विकलांगता और कई जटिल स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते रहते हैं।
एकमा और भगवानपुर हाट में ट्रॉमा सेंटर की मांग
सांसद सिग्रीवाल ने सरकार से मांग की कि NH-331 पर एकमा, NH-531 पर भगवानपुर हाट में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रॉमा सेंटर स्थापित किए जाएँ, ताकि दुर्घटनाओं के बाद घायलों को तुरंत विशेषज्ञ इलाज मिल सके और जीवन बचाने की संभावना बढ़ सके।
एम्बुलेंस से लेकर विशेषज्ञ डॉक्टर तक सभी सुविधाएँ हों उपलब्ध
उन्होंने अनुरोध किया कि प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटरों में जीवन रक्षक एम्बुलेंस, आधुनिक चिकित्सा उपकरण, प्रशिक्षित डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य सभी आवश्यक आपात सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएँ।
क्षेत्र के लाखों लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
सांसद ने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगी। उनका कहना है कि इन ट्रॉमा सेंटरों की स्थापना महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करेगी और यह कदम लाखों लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 18, 2026IPS Trnsfer in Bihar: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए SP
Railway UpdateJune 18, 2026छपरा को रेल मंत्री देंगे बड़ी सौगात: छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ, मढ़ौरा से विदेश जाएगा 51वां रेल इंजन
बिहारJune 18, 2026बिहार में जमीन खरीदने पर महिलाओं को मिलेगा अतिरिक्त छूट, जमीन अधिग्रहण पर बढ़ा मुआवजा
बिहारJune 18, 2026जमीन मालिकों के लिए खुशखबरी! 11 सैटेलाइट टाउनशिप में जमीन बिक्री पर लगी पाबंदी खत्म







