छपरा में 9 साल के बच्चे के साथ युवक ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
छपरा। मशरक थाना क्षेत्र के घोघिया गांव में 9 साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किए जाने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। परिजनों ने बताया कि 9 वर्षीय बच्चा जो जन्म से ही विक्षिप्त हैं और अपने घर पर ही था। परिजन दूसरे कार्य में व्यस्त थे। तभी पड़ोस का रहने वाला एक युवक बच्चे को बहला फुसलाकर घर से लेकर चला गया और गांव में ही राम-जानकी मंदिर के पीछे जंगल में बच्चे के साथ जबरदस्ती करने लगा और बच्चे के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक यौनाचार कर उसकी हालत गंभीर कर फरार हो गया।
बच्चे को परिजन बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए जहां उसकी गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित बच्चे के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाना पुलिस में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।मामले में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पीड़ित के परिजनों ने थाना पुलिस को आवेदन दी है।
पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। वही बच्चे को पुलिस सुरक्षा में मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है और मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



