Railway News: छपरा जंक्शन पर सेकंड इंट्री गेट बनकर तैयार, नया रेलवे प्लेटफार्म भी हुआ तैयार
यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सहूलियत

छपरा। छपरा जंक्शन पर वर्षों से लंबित द्वितीय प्रवेश द्वार (सेकंड इंट्री) आखिरकार बनकर तैयार हो गया है। स्टेशन के पश्चिमी छोर, बिनटोली की ओर बने इस नए प्रवेश द्वार से अब यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचने में अधिक सहूलियत होगी। जल्द ही इसका औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने नए इंट्री प्वाइंट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की और अंतिम तैयारियों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश भी दिया।
यात्रियों को मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं
बिनटोली की ओर बने इस द्वार पर यात्रियों के लिए कई जरूरी आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं:
- टिकट काउंटर
- यात्री प्रतीक्षालय
- स्वच्छ शौचालय
- पीने के पानी की व्यवस्था
- आरामदायक बैठने की व्यवस्था
- स्टेशन तक सुगम पहुंच के लिए चौड़ी सड़क
Railway News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, बिना Ticket यात्रा करते 84 हजार यात्री पकड़े गए, 5.70 करोड़ रुपए का जुर्माना |
2017 में शुरू हुआ था निर्माण
पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर द्वितीय प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य करीब 26 करोड़ की लागत से सितंबर 2017 में ही शुरू कराया गया था. आठ साल में यह निर्माण कार्य पूरा हो पाया है. विदित हो कि पूर्वोत्तर रेलवे का सबसे महत्वपूर्ण स्टेशन छपरा जंक्शन है. यह स्टेशन रेलवे का ए ग्रेड का स्टेशन हैं, जहां प्रतिदिन 15 हजार से अधिक यात्री आवागमन करते हैं. लेकिन स्टेशन पर जाने के लिए बेहतर रास्ता नहीं है. दक्षिण साइड का जो रास्ता है वह जिला परिषद का है और वह अतिक्रमण के चपेट में है. जिला परिषद द्वारा दोनों तरफ दुकानों का निर्माण कराये जाने से उस रास्ते में प्रतिदिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है.
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह द्वार खासकर उन यात्रियों के लिए राहतभरा होगा जो शहर के पश्चिमी इलाके या बाईपास से स्टेशन तक पहुंचना चाहते हैं। इससे मुख्य द्वार पर लगने वाली भीड़ में भी कमी आएगी और यात्री ट्रैफिक का दबाव संतुलित होगा।
Railway Double Line: रेलवे ट्रैक विस्तार से ट्रेनों को मिली 110KM की गति, यात्रियों को राहत |
स्थानीय लोगों में उत्साह
द्वितीय प्रवेश द्वार के शुरू होने की खबर से स्थानीय लोगों और यात्रियों में खासा उत्साह है। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी, क्योंकि स्टेशन का एकमात्र मुख्य द्वार यात्रियों की भारी संख्या को संभालने में असमर्थ साबित हो रहा था।
जल्द होगा उद्घाटन
सूत्रों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में सेकंड इंट्री का उद्घाटन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं और उद्घाटन की तिथि रेलवे द्वारा शीघ्र घोषित की जाएगी। यह पहल छपरा जंक्शन के आधारभूत ढांचे को मजबूत करेगी और शहर को एक और आधुनिक सुविधा से जोड़ देगी।
तीन नये प्लेटफॉर्म मिल चुके हैं छपरा जंक्शन को
पहले चरण में छपरा जंक्शन पर तीन नए प्लेटफार्म छह से आठ तक चालू हो चुके हैं. इस तरह छपरा जंक्शन पर कुल आठ प्लेटफार्म हो गये हैं. पहले से एक से लेकर पांच तक प्लेटफार्म था अब आठ प्लेटफार्म हो जाने से अधिक से अधिक ट्रेन जंक्शन पर लिए जा रहे हैं और यात्रियों को सहूलियत हो रही है. आने वाले दिनों में रेलवे दो और प्लेटफार्म नौव और 10 बनने की उम्मीद जतायी जा रही है. इसे 2025 के सौगात के रूप में देखा जा रहा है.
Railway News: गोरखपुर पिट लाइन के पुनर्निर्माण के कारण कई ट्रेनों का अस्थायी मार्ग विस्तार |
नया स्टेशन भवन 528 वर्ग मीटर में है
उत्तर साइड के लिए कुल सर्कुलेटिंग एरिया 2600 वर्ग मीटर के आस-पास ली गयी है. इसमें से 528 वर्ग मीटर में केवल स्टेशन भवन है. यह 44 मीटर चौड़ा और 12 मीटर लंबा है इस भवन में पोर्टिको है वेटिंग हॉल, विकलांग रैंप, पूछताछ कार्यालय, बुकिंग कार्यालय, उप स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, टिकट स्टोर रूम, कमर्शियल सुपरिटेडेंट रूम, सीटी रूप, पुरूष व महिला शौचालय के अलावा अन्य चार-पांच कमरे बनाए गए हैं. इससे कुछ ही दूरी पर महिला, पुरूष व दिव्यांग के लिए कई शौचालय बनाये गये हैं, विश्रामगृह समेत अन्य यात्री सुविधाये भी बहाल की जा रही है.
एफओबी का हुआ विस्तार
उत्तर साइड के यात्रियों को दक्षिण साइड के प्लेटफार्म पर आने में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए जीआरपी थाने के पास नवनिर्मित फुट ओवर ब्रिज को उत्तर साइड में विस्तारित कर दिया गया है साथ ही जीआरपी के पास लिफ्ट सुविधा भी लगा दी गई है. सेकंड एंट्री गेट का उद्घाटन हो जाने के बाद अन्य सभी सुविधाये भी बहाल हो जायेगी.
खेसारी और आम्रपाली का ये सुपरहिट गाना यूट्यूब पर मचा रहा धूम, वीडियो पर 47 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



