गोल्ड के शौकिन है महाराजगंज से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश सिंह, बेदाग छवि, करोड़ों की संपत्ति के है मालिक

छपरा। महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह करोड़पति हैं. अपने नामांकन के समय दिए गए शपथ पत्र में उन्होंने बताया है कि वह मेहंदिया अरवल के रहने वाले हैं और काफी चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं. उनके पास कैश इन हैंड 51000 है, जबकि एचडीएफसी सुंदर नगर ब्रांच न्यू दिल्ली में सेविंग अकाउंट में 1925 012.47 रुपये, सेंट्रल बैंक मोतिहारी में 109132.56 रुपये, एसबीआई संसदीय ब्रांच न्यू दिल्ली में 575045.64 और एसबीआई संसदीय ब्रांच में पीपीएफ अकाउंट में 681916 रुपये जमा हैं.
आकाश के पास न्यू दिल्ली स्थित एकवी होटल प्राइवेट लिमिटेड 20 परसेंट शेयर का टोटल वैल्यू 700000 भी है. इसी के साथ उनके पास हेड ऑफ वेंचर्स ली के शेयर भी हैं. जिसकी मार्केट वैल्यू 241080 है. वहीं आकाश सिंह गोल्ड के काफी शौकीन है और उनके पास एक किलो सोना है, जिसकी कीमत लगभग 65 लाख रुपये है. आकाश सिंह के पास मेहंदिया अरवल में 4.52 एकड़ खेती योग्य जमीन है, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है.
बता दें कि पटना के चांदमारी रोड अखिलेश पथ में आकाश के पास दो प्लॉट और पटना के ट्रांसपोर्ट नगर में एक प्लॉट भी है, जिसकी कीमत 75 लाख और 85 लाख रुपये है. इसी के साथ उनके पास मेहंदिया अरवल में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स भी है. जिसकी कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी शिक्षा और उनके पास कोई हथियार या फोर व्हीलर है इसका जिक्र नहीं किया है. वहीं उन पर किसी प्रकार का मुकदमा भी दर्ज नहीं है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 15, 2026बिहारबिहार के 4,688 पंचायतों में पहुंचा बैंक सखी नेटवर्क, 14.33 लाख से अधिक बैंक खाते खुले
- September 15, 2026करियर – शिक्षाबिहार के विकास की नई तस्वीर गढ़ेंगे इंजीनियर, 30 मेधावी छात्रों को मिला पुरस्कार
- September 15, 2026बिहारनेपाल त्रासदी में लापता बिहारियों की पहचान के लिए परिजनों का लिया जाएगा DNA नमूना
- September 15, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 700.9 लीटर शराब के साथ 10 कारोबारी गिरफ्तार



