सारण में अपराध की योजना बनाते चार गिरफ्तार,दो फरार
-एक देशी कट्टा तीन जिंदा कारतूस,लोहे की खंती तथा मोबाइल जब्त
छपरा। सारण जिले के मांझी पुलिस नें अपराध की योजना बनाते चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, तीन जिन्दा कारतूस तथा तीन मोबाइल जब्त किया हैं. गिरफ्तार अपराधियों में मांझी थाना क्षेत्र के गोढा डोम पड़ाव निवासी अमर डोम का पुत्र सुंदर डोम छपरा नगर थाना क्षेत्र के मौना पोखरा निवासी राम जीवन राय का पुत्र विजेंद्र कुमार यादव,शिव महल निवासी सोनेलाल वसफोर का पुत्र रोहित कुमार, करीम चक निवासी मो0 करैथ का पुत्र जमशेद बताया जाता हैं.
जबकि भागे हुए अपराधियों की पहचान पुलिस नें कर ली. इस मामले में पुअनि अखिलेश कुमार के लिखित बयान पर स्थानीय थाने प्राथमिकी दर्ज हुआ हैं. थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास नें बताया की मांझी रेलवे स्टेशन के समीप कुछ अपराधी अवैध हथियार के साथ इकट्ठा होकर अपराध करने की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलने के बाद छापेमारी कर पुलिस कर्मियों के सहयोग के साथ अपराधियों को हथियार तथा जिंदा कारतूत के साथ गिरफ्तार किया गया. एक टेम्पू को भी जब्त किया गया.जबकि दो अपराधी भागने में सफल रहे. दोनों भागे हुए अपराधियों की पहचान कर ली गयी हैं.दोनों की गिरफ्तारी के लगातार छापेमारी की जा रही हैं.गिरफ्तार अपराधियों के पास से जब्त मोबइल सीडीआर खंगाल रही हैं. गिरफ्तार अपराधियों का पूर्ब में अपराधिक इतिहास रहा हैं. छापेमारी पुअनि अखिलेश कुमार प्र0पुअनि विपुल कुमार, प्रिंस राज के अलावा जिला शास्त्र बल के जवान शामिल थे.
जब्त मोबाइल से कई कांडो में शामिल अपराधियों की पहचान होंगी
चारों को पास से जब्त मोबाइल सीडीआर पुलिस खंगाल रही है. पुलिस को मोबाइल के सीडीआर से गत दिनों मांझी थाना क्षेत्र में बंद घरो में हुई चोरी के अलावा कई घटनाओं में शामिल अपराधियों की पहचान हो सकती हैं. हालांकि पुलिस इस संबध में कुछ भी बताने से इंकार कर रही हैं.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 28, 2026क्राइमChhapra Court News: छपरा के आदिल हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, तीन सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा
- November 28, 2026क्राइमChhapra Court: 11 साल बाद छपरा कोर्ट का बड़ा फैसला, मासूम की हत्या मामले में महिला को उम्र कैद की सजा
- November 28, 2026छपराफर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से रहें सावधान!सारण पुलिस ने छात्राओं को बताए साइबर ठगी से बचने के तरीके
- November 28, 2026खेलमोबाइल-टीवी छोड़िए, मैदान में उतरिए! राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी में 28 दिसंबर से लगेगा विंटर कैंप, 10 खेलों का मिलेगा प्रशिक्षण



