
छपरा। सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के भलुआ पंचायत के एक गांव में 16 वर्षीया एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार को पीड़िता ने माँझी थाना में आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। गैंगरेप की घटना लगभग एक माह पहले की है। बता दें कि दुष्कर्म के आरोपियों द्वारा गैंगरेप की घटना को पुनः दुहराने तथा पिछली घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी देने के बाद दहशतज़दा पीड़िता ने पुलिस को इसकी शिकायत की।
पहले दो लड़को ने दिया अंजाम, फिर फोन करके तीसरे को बुलाया
पुलिस को दिए गए आवेदन में उसने कहा है कि एक माह पूर्व 27 मई की रात को वह शौच करने जा रही थी तभी गांव के ही दो लड़के अचानक गमछा से उसका मुंह बांधकर तथा उसे जबरन बाइक पर बिठाकर एक स्कूल के अंदर ले गए। जहां पर दोनों ने बारी बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस बीच उन दोनों ने फोन कर के तीसरे आरोपी को बुलाया तथा फिर उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया।
Assistant Architect: सारण की बेटी समीना ने रचा इतिहास, पहले प्रयास में BPSC से बनीं सहायक आर्किटेक्ट |
पुलिस में शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी
पीड़िता इस दौरान बेहोश हो गई और जब उसे होश आया तो वह खुद को अपने घर के सामने पाया। बाद में तीनों आरोपी उसके घर धमक आये तथा धमकी दी कि यदि वह पुलिस के पास शिकायत करने गए तो उसका वीडियो वायरल कर देंगे। धमकी के बाद परिवार के दहशतज़दा होने के कारण मजबूरन उसे अपना मुंह बंद रखना पड़ा। इधर कुछ दिनों से तीनों आरोपियों ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर घटना को दुहराने की योजना बना रहे हैं। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल एवम नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 16, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में हुई रोहित हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
- August 16, 2026बिहारSmart Meter Rollout: बिहार में 1.30 करोड़ और उपभोक्ताओं के घर लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल



