
छपरा। शहर के नगर थाना क्षेत्र के कटहरीबाग मुहल्ले में शुक्रवार को एक युवती ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान कटहरीबाग मुहल्ला निवासी संजय प्रसाद की 19 वर्षीय पुत्री राजनंदनी के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि विगत कुछ माह पहले नीट परीक्षा का रिजल्ट आया था जिसमें राजनंदनी को कम अंक आये थे और वह परीक्षा पास नहीं कर पायी थी। जिसके बाद से वह अवसाद में चली गयी थी।
इसके बाद वह बाहर रहकर पढ़ाई करने की बात करने लगी। राजनंदनी का कहना था कि उसके दोस्त बाहर रहकर पढ़ती है तो मैं भी वहीं रहकर पढ़ाई करूंगी। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के वजह से परिजनों उसे बाहर रखकर पढ़ाने में सक्षम नहीं थे।परिजनों कहा कि घर पर रहकर हीं पढ़ाई करो और तैयारी करो। इसको लेकर वह जिद्द पर अड़ी हुई थी और काफी डिप्रेशन में थी। इसी बीच शुक्रवार को वह अपने छत पर कमरे में पंखे से लटकर अपनी जान दे दी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
इसके बाद इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026बिहारPatna Helicopter Joy Ride: अब बिहार की वादियों और विरासत का हवाई सफर, हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होते ही सीटें फुल
- July 14, 2026छपराRation Card: सारण में राशन कार्ड से वंचित परिवारों की होगी घर-घर तलाश, 49 हजार से अधिक बनेगा नया राशन कार्ड
- July 14, 2026छपरासारण में मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार पर DDC का बड़ा एक्शन, मुखिया और BDC समेत 7 पर FIR दर्ज
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज



