सारण में 3693 नीलाम-पत्र के वादों का हुआ निष्पादन, 50.57 करोड़ रुपये की वसूली
छपरा। सारण के प्रमंडलीय आयुक्त गोपाल मीणा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नीलाम पत्र वादों और राजस्व न्यायालयों में चल रहे अन्य वादों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की। इस बैठक में प्रमंडल के सभी जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी एवं सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक सारण प्रमंडल में नीलाम पत्र के लगभग 3693 वादों के निष्पादन और इन वादों से 50.57 करोड़ रुपये की वसूली पर संतोष व्यक्त करते हुए इसमें और प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वादों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और बकाया राशि की वसूली में तेजी लाई जाए।
इसके अलावा, राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नोटिस का विधिवत तामिला सुनिश्चित करें और नियमानुसार Body Warrant/Distress Warrant जारी करें। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि संबंधित बैंक और विभागों के अधिकारी बकाया राशि वसूलने के लिए नोटिस तामिला में पूरा सहयोग करेंगे।
प्रमंडलीय आयुक्त ने बैठक के दौरान अधिकारियों से यह भी कहा कि वे सभी प्रक्रियाओं को पारदर्शी और प्रभावी तरीके से लागू करें ताकि वित्तीय वसूली की प्रक्रिया में कोई अवरोध न आए और लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू



