निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म “निरहुआ बनल करोड़पति का फर्स्ट लुक आउट

भोजपुरी डेस्क। जेपी स्टार्स पिक्चर्स प्रस्तुत संसद सह अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ और सुपर हॉट अम्रपाली दुबे की अपकमिंग फिल्म “निरहुआ बनल करोड़पति” का धांसू फर्स्ट लुक आउट हो गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में एक बार फिर से दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे आकर्षण के केंद्र हैं। यह फिल्म शानदार ह्यूमर के साथ एक जबरदस्त मनोरंजन देने को तैयार है। इस फिल्म के निर्माता उमाशंकर प्रसाद हैं जबकि इसके लेखक और निर्देशक मनोज नारायण हैं।
फिल्म का फर्स्ट लुक आउट होने के बाद निर्माता उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि यह फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस के लिए एक शानदार तोहफा साबित होगी। फिल्म निरहुआ और आम्रपाली के साथ-साथ अन्य कलाकारों ने भी अपना बेस्ट दिया है तब जाकर हमारी यह फिल्म भव्यता के साथ और परदे पर रिलीज होने को तैयार हो रही है। इस फिल्म में कई ऐसी चीज हैं जो दर्शकों को पहली बार देखने को मिलेगी और यह उन्हें पसंद भी आने वाली है। वही निरहुआ ने कहा कि मेरे लिए हर फिल्म एक चुनौती होती है जिसे मैं साहस स्वीकार करता हूं और मेरी कोशिश होती है कि उसे फिल्म के किरदार को संजीदगी से जीवंत कर सकूं।
एक अभिनेता के नाते मैं फिल्म के सेट पर अपने किरदार को जीने की ख्वाहिश रखता हूं। उन्होंने कहा कि यही दर्शकों के बीच मेरे लिए प्यार की वजह बनती है। उन्होंने कहा कि “निरहुआ करोड़पति बनल” एक अनोखे कॉन्सेप्ट पर आधारित है। कहानी तो नहीं बताऊंगा लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि आप सभी इस फिल्म को जरूर सिनेमाघर में जाकर देखें।
आपको बता दें कि निरहुआ बनल करोड़पति के सह-निर्माता – आयुष राज गुप्ता हैं। फिल्म में दिनेश लाल यादव “निरहुआ”, आम्रपाली दुबे, सुदीक्षा झा, अयाज़ खान, शाहिल शेख, रंजीत सिंह, माही सिंह, अमृत जयसवाल, पल्लवी कोहली मुख्य भूमिका में हैं। डीओपी रामशरण उप्रेती और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। फिल्म के संगीतकर मधुकर आनंद हैं। गीत लिखे हैं आशुतोष तिवारी, संतोष पुरी, धर्म हिंदुस्तानी और सत्य सावरकर ने।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
- September 24, 2026क्राइमSamastipur Video Viral: समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 6 घंटे में चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- September 24, 2026बिहारPitru Paksha Mela: गयाजी पहुंचते ही नहीं भटकेंगे पिंडदानी, ऐप बताएगा पूजा से पार्किंग और अस्पताल तक का रास्ता
- September 24, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने दुष्कर्म कांड के फरार नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार



