छपरा के जेडी सेंट्रल हाई स्कूल में राखी मेकिंग और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

छपरा। छपरा के भिखारी चौक स्थित जेडी सेंट्रल हाई स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर राखी मेकिंग और मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक राखियां बनाकर सबको प्रभावित किया।
राखी मेकिंग और मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को डीपीओ प्रियंका रानी के द्वारा सम्मानित किया गया।
जूनियर राखी मेकिंग :
– प्रथम पुरस्कार – आराध्या, कक्षा IV
– द्वितीय पुरस्कार – आस्था, कक्षा IV
– तृतीय पुरस्कार – सफा, कक्षा III
सीनियर राखी मेकिंग:
– प्रथम पुरस्कार – परी, कक्षा V
– द्वितीय पुरस्कार – सूरज, कक्षा V
– तृतीय पुरस्कार – सुजल, कक्षा V
जूनियर मेहंदी प्रतियोगिता :
– प्रथम पुरस्कार – अनन्या, कक्षा IV
– द्वितीय पुरस्कार – सोनी, कक्षा III
– तृतीय पुरस्कार – आर्चना, कक्षा IV
सीनियर मेहंदी प्रतियोगिता :
– प्रथम पुरस्कार – निशा, कक्षा VIII
– द्वितीय पुरस्कार – साक्षी, कक्षा VI
– तृतीय पुरस्कार – इक्ष, कक्षा VIII
इस आयोजन ने विद्यालय की छात्राओं की प्रतिभा को प्रदर्शित किया और रक्षाबंधन की खुशियों को दोगुना कर दिया। मौके पर निदेशक धर्मेंद्र यादव ने कहा कि हमारे विद्यालय में राखी मेकिंग और मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन एक अत्यंत सफल और प्रेरणादायक आयोजन रहा। इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि हमारे बच्चों की रचनात्मकता और हुनर को भी सामने लाती हैं।
मैं डीपीओ प्रियंका रानी का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने हमारी छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। उनकी उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।
हमारी कोशिश हमेशा यही रहेगी कि हम ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्राओं को प्रेरित करें और उनके हुनर को नया आयाम दें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026क्राइमसारण में युवक को सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका



