
सिनेमा डेस्क। भोजपुरी सिनेमा को एक नई ऊर्जा देने के लिए तैयार फिल्म “चुगलखोर बहुरिया” में मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी नजर आएंगी। जिनका जलवा फिल्म में खूब देखने को मिल रहा है। यह फिल्म अंशुमन सिंह फिल्म क्रिएशन और मैड्ज़ मूवी के बैनर तले बनाई जा रही है, जिसके निर्माता विनय सिंह, अंशुमन सिंह और मधु शर्मा हैं। फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से जारी है और इसे भोजपुरी सिनेमा के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। यह फिल्म जल्द ही भोजपुरी के नंबर 1 चैनल भोजपुरी सिनेमा पर प्रसारित होगा।
“चुगलखोर बहुरिया” एक मनोरंजक और रोमांचक कहानी पर आधारित है, जो दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ उन्हें सोचने पर भी मजबूर करेगी। फिल्म में रानी चटर्जी के साथ अवधेश मिश्रा, प्रीति शुक्ला, देव सिंह, रितेश उपाध्याय, ज्योति मिश्रा, अनिता रावत और जे नीलम जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है, जो भोजपुरी सिनेमा में अपने अनूठे स्टाइल और कहानी कहने के तरीके के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी हरीश सावंत ने की है, जिन्होंने अपने शानदार कैमरा वर्क से फिल्म को एक नया आयाम दिया है। फिल्म के कार्यकारी निर्माता जय मिश्रा हैं, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है।
रानी चटर्जी, जो भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं, इस फिल्म में एक मजबूत और चुटीली भूमिका निभा रही हैं। उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म को और भी खास बना देगी।
“चुगलखोर बहुरिया” भोजपुरी सिनेमा को एक नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह फिल्म न केवल मनोरंजन से भरपूर है, बल्कि इसमें सामाजिक संदेश भी छिपा हुआ है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा
- August 21, 2026क्राइमBihar Contract Killers: बिहार में सुपारी किलरों की बनी कुंडली, STF ने 350 से ज्यादा को किया चिन्हित
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार



