Technology
JIO और Airtel के बाद अब VI ने दिया ग्राहकों को झटका, रिचार्ज 20% तक महंगा

टेक डेस्क। भारत के दो सबसे बड़े टेलिकॉम ऑपरेटर्स रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के बाद वोडाफोन-आइडिया (VI) ने भी शुक्रवार 28 जून को मोबाइल टैरिफ में करीब 20% तक बढ़ोतरी की घोषणा की। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है।
VI का अब 179 रुपए वाला सबसे सस्ता प्लान 199 रुपए में मिलेगा। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा मिलता है। वहीं, 269 रुपए वाला प्लान 299 रुपए में मिलेगा। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा रोजाना मिलता है। नई दरें 4 जुलाई से लागू होंगी।
वहीं, जियो ने कल यानी 27 जून और एयरटेल 28 जून की सुबह की नई दरों वाले प्लान्स का ऐलान किया था। इन दोनों कंपनियों के अपडेटेड प्लान्स 3 जुलाई से लागू होंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







