छपरा के 3 दोस्तों की सड़क हादसा में दर्दनाक मौ’त, मुजफ्फरपुर में हुआ हादसा

छपरा। मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया। इसमें तीनों की मौत हो गई। मामला जिले कर्जा थाना क्षेत्र इलाके की है। तीनों युवक छपरा के नगर थाना क्षेत्र के नेहरु चौक के रहने वाले थे।मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया। इसमें तीनों की मौत हो गई। तीनों छपरा से मुजफ्फरपुर की ओर आ रहे। हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल एक युवक को अस्पताल भेजा। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे के एक लेन पर आवागमन बाधित था।
इधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। वहीं स्थानीय लोग पुलिस से वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर लगे। उनका कहना है कि हाईवे पर रात में बस और ट्रक ड्राइवर काफी तेज गति से गाड़ी चलाते हैं। इसपर लगाम लगनी चाहिए। प्रशासन इस इलाके में स्पीड लिमिट तय करे, इससे लगातार हो रहे हादसों पर लगाम लग सकता है।
तीनों युवक की उम्र करीब 25-30 वर्ष के बीच
मामले में करजा थानेदार राजेश कुमार राकेश ने बताया कि देर रात सड़क दुर्घटना हुई थी। इसमें दो युवक की मौत हो गई थी। वहीं, एक अन्य युवक ने अस्पताल में दम तोड दिया। इनके पास से किसी भी तरह का पहचान पत्र बरामद नहीं हो सका है। तीनों छपरा के रहने वाले थे। तीनों युवक करीब 25-30 वर्ष के थे। पहचान के लिए छपरा पुलिस की मदद ली जा रही है। बाइक के नंबर प्लेट के जरिए भी तीनों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वहीं लोगों की शिकायत पर वाहन चालक की तलाश में छापेमारी की जार ही है। हाईवे पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 15, 2026Bihar Palna Ghar: किलकारियों से गुलजार होंगे सरकारी दफ्तर, खुलेंगे 21 नए पालना घर
बिहारJune 15, 2026प्रिंस यादव की मौत की खबर सुनकर हिल गए खान सर, बोले- पैरों तले खिसक गई जमीन
बिहारJune 15, 2026ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
छपराJune 15, 2026छपरा की बेटी दिव्यांशी ने रचा इतिहास, भारतीय वायुसेना में बनी अधिकारी







