
FSL Report Confirms Rape in Patna NEET Case। नीट की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक, फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की बायोलॉजिकल रिपोर्ट में छात्रा के साथ यौन शोषण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा के अंडरगारमेंट्स से पुरुष का स्पर्म पाया गया है, जो इस आशंका को और मजबूत करता है कि उसके साथ यौन हिंसा हुई थी।
सूत्र बताते हैं कि यह बायोलॉजिकल रिपोर्ट उस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के निष्कर्षों का समर्थन करती है, जिसमें कहा गया था कि “यौन हिंसा की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।” इस खुलासे के बाद मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) का फोकस पूरी तरह यौन उत्पीड़न और उससे जुड़े आरोपियों की पहचान पर केंद्रित हो गया है।
Murder In Saran: सारण में चाकू मारकर युवक की हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
डीएनए प्रोफाइलिंग से होगी आरोपी की पहचान
पुलिस सूत्रों के अनुसार, एफएसएल द्वारा बरामद स्पर्म का डीएनए प्रोफाइल तैयार किया जा रहा है। इस डीएनए का मिलान अब अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों और चिन्हित संदिग्धों के डीएनए सैंपल से किया जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि छात्रा के साथ गलत करने वाला व्यक्ति कौन था।
गौरतलब है कि छात्रा के परिजनों ने 10 जनवरी को उसके कुछ कपड़े पुलिस को सौंपे थे, जिन्हें जब्त कर एफएसएल जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद अब पुलिस को ठोस वैज्ञानिक साक्ष्य मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Crime News: सारण में हथियार के बल पर नाबालिग के साथ तीन बदमाशों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
एम्स रिपोर्ट का अब भी इंतजार
इस बीच, एम्स-पटना के मेडिकल बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एसआईटी द्वारा अब तक सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। मेडिकल बोर्ड के प्रमुख डॉ. बिनय कुमार (फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग) ने बताया कि जब तक सभी आवश्यक कागजात नहीं मिलते, तब तक बोर्ड किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकता।
एम्स के पांच वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य मेडिकल तथ्यों का गहन अध्ययन कर रही है। जरूरत पड़ने पर बोर्ड में और विशेषज्ञों को शामिल किया जा सकता है।
शुरुआती दावों पर उठे सवाल
शुरुआती जांच में पटना पुलिस ने छात्रा की मौत का कारण अधिक मात्रा में नींद की गोलियां लेना और टाइफाइड से पीड़ित होना बताया था। 13 जनवरी को पुलिस की ओर से यह भी कहा गया था कि यौन उत्पीड़न के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अब फॉरेंसिक बायोलॉजिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद इन दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
GangRape: सारण में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
लापरवाही पर दो पुलिस अधिकारी निलंबित
मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पटना पुलिस ने चित्रगुप्त नगर थाना की एसएचओ रोशनी कुमारी और कदमकुआं थाना के दरोगा हेमंत झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि एसएचओ को शुरू से ही पूरे मामले की जानकारी थी, बावजूद इसके उन्होंने समय पर कार्रवाई नहीं की और वरिष्ठ अधिकारियों को भी देरी से सूचना दी, जिससे जांच प्रभावित हुई।
हॉस्टल में बेहोश मिली थी छात्रा
गौरतलब है कि जहानाबाद जिले की रहने वाली छात्रा इस महीने की शुरुआत में पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित एक निजी छात्रावास में बेहोश अवस्था में पाई गई थी। वह नीट की तैयारी के लिए पटना में रह रही थी। कई दिनों तक कोमा में रहने के बाद 11 जनवरी को एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।
शुरुआत से ही छात्रा के परिजनों ने यौन उत्पीड़न और मामले को दबाने का आरोप लगाया था। अब फॉरेंसिक रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के बाद पुलिस की जांच और तेज हो गई है। आने वाले दिनों में डीएनए रिपोर्ट और एम्स की मेडिकल राय इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



