बलिराम बाबा टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बेन छपरा क्रिकेट क्लब विजेता जबकि खजुरी हुआ उपविजेता

सारण:मशरक के खजुरी खेल मैदान में आयोजित श्री 108 बलिराम बाबा टी 20 कप का रोमांचक फाइनल मुकाबला रविवार को खजुरी एवम बेन छपरा क्रिकेट क्लब के बीच हुआ । मैच का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए टॉस कर हाई कोर्ट पटना के अधिवक्ता ऋतुराज सिंह और सरपंच सुबोध तिवारी ने किया । मुख्य अतिथि ने खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन , सामाजिक सद्भाव एवम राष्ट्र भक्ति के लिए प्रेरित कर बेहतर व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होता है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बेन छपरा ने निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 150 रन बनाया । जवाबी पारी खेलते हुए खजुरी की टीम 15 ओवर में सभी विकेट खोकर 105 रन पर सिमट गई। मैन ऑफ दी मैच बेन छपरा के खिलाड़ी सनोज कुमार को मिला जबकि मैन ऑफ दी सीरीज खजुरी के राकेश बाबा को मिला।
विजेता बेन छपरा के कप्तान सहित अन्य खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने विजेता ट्रॉफी जबकि खजुरी क्रिकेट क्लब को उपविजेता ट्रॉफी दी गई। मौके पर आगंतुक अतिथि ,आयोजन समिति के सभी सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







