सुपरस्टार राकेश मिश्रा पर चढ़ा होली के रंग का खुमार, गाया नया गाना, हो गया वायरल

भोजपुरी डेस्क। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दोनों होली की खुमारी चढ़ने लगी है। उसको लेकर एक से बढ़कर एक गाने रिलीज किया जा रहे हैं जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार राकेश मिश्रा का भी नाम शामिल हो गया है। राकेश मिश्रा के ऊपर होली के रंग का उमंग इस कदर हावी हो गया कि उन्होंने इस गाने में पिरो दिया और यह गाना तेजी से वायरल होना शुरू हो गया है। गाना है “लहंगा में मारा देब ताला जीजा जी 2.0″। यह गाना मूलतः होली के समय भोजपुरी में गाए जाने वाले लोकगीत से प्रेरित है, जिसमें राकेश मिश्रा ने जबरदस्त होली गई है और यह लोगों को बेहद पसंद भी आ रही है। राकेश मिश्रा का यह गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।
गाना “लहंगा में मारा देब ताला जीजा जी 2.0” को लेकर राकेश मिश्रा ने कहा कि यह गाना 2024 में आने वाले रंगों के उत्सव को अभी से सेलिब्रेट करने के लिए हमने बनाया है। हमारे यहां फाल्गुन मास में होली की तैयारी पहले दिन से गीत संगीत में शुरू हो जाती है। इसलिए हमने अभी से ही यह गाना रिलीज कर दिया है और आगे आने वाले दिनों में और भी कई गाने लेकर आएंगे।
यह गाना पूरी तरह से होली गीत है जो की अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में होली से पहले सुनाई देती है और लोग बड़े चाव से इसे गाते और सुनते भी हैं। हमने इस गाने में होली गीत की शैली को जीवंत करने की कोशिश की है उम्मीद करता हूं कि सबों को पसंद आएगी और आप इस होली गीत को खूब अपना प्यार और आशीर्वाद देंगे।
आपको बता दें कि गाना “लहंगा में मारा देब ताला जीजा जी 2.0” को राकेश मिश्रा ने अप्पी प्रार्थी के साथ मिलकर गया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में राकेश मिश्रा के साथ खुशी सिंह नजर आई हैं। गाने का लिरिक्स रजनीश चौबे और म्यूजिक छोटू रावत का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर और निर्देशक आर्यन देव है, जबकि डीओपी राजेश राठौर और श्रवण कुमार का है। इस गाने के बैकग्राउंड में लौंडा डांस को भी प्रस्तुत किया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
- September 24, 2026क्राइमSamastipur Video Viral: समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 6 घंटे में चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- September 24, 2026बिहारPitru Paksha Mela: गयाजी पहुंचते ही नहीं भटकेंगे पिंडदानी, ऐप बताएगा पूजा से पार्किंग और अस्पताल तक का रास्ता
- September 24, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने दुष्कर्म कांड के फरार नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार



