Special Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का 15 फेरों के लिए हुआ अवधि विस्तार

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे (Railway) के छपरा जंक्शन (Chhapra Junction) से दिल्ली (Delhi) जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का इंतजमा कर दिया है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए 04030/04029 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस वाया औड़िहार,गाजीपुर सिटी,बलिया,सुरेमनपुर एवं छपरा द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (Summer Special Train) का संचलन आनन्द विहार टर्मिनस से 08 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को तथा मुजफ्फरपुर से 09 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को 15 फेरों के लिए बढ़ाया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें:
Railway: रेलवे की तत्काल और करंट बुकिंग, अंतर जो हर यात्री को पता होना चाहिए
Summer Special Train Muzaffarpur To Anand Vihar Terminal
04030 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष 08 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 09.00 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 12.00 बजे, बरेली जं0 से 13.32 बजे, शाहजहाँपुर से 14.35 बजे, लखनऊ जं0 से 17.45 बजे, सुल्तानपुर से 19.35 बजे, जौनपुर सिटी से 20.52 बजे, जौनपुर जं0 से 21.15 बजे, औड़िहार से 22.15 बजे, गाजीपुर सिटी से 23.00 बजे, बलिया से 23.55 बजे, दूसरे दिन सुरेमनपुर से 00.28 बजे, छपरा से 01.30 बजे, सोनपुर से 02.40 बजे तथा हाजीपुर से 02.55 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 04.30 बजे पहुंचेगी।
ये खबर भी पढ़ें:
जब स्टेशन बन गए महल! भारत के 7 शाही रेलवे स्टेशन जो दिखते हैं फाइव स्टार होटल जैसे
मुजफ्फरपुर से चलकर आनंद विहार तक जायेगी ट्रेन
04029 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस Muzaffarpur-Anand Vihar special train running via Chhapra द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 09 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को मुजफ्फरपुर से 06.15 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 07.20 बजे, सोनपुर से 07.32 बजे, छपरा से 09.45 बजे, सुरेमनपुर से 10.06 बजे, बलिया से 10.55 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.25 बजे, औड़िहार से 13.10 बजे, जौनपुर जं0 से 14.50 बजे, जौनपुर सिटी से 15.10 बजे, सुल्तानपुर से 16.30 बजे, लखनऊ जं0 से 18.40 बजे, शाहजहाँपुर से 21.30 बजे, बरेली से 22.35 बजे तथा दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.23 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 03.10 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन की विस्तृत जानकारी रेल मदद एप से ले सकते है
इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 11 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे। रेल यात्रियों से अनुरोध है कि समर स्पेशन ट्रेन की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन,रेल मदद 139 तथा आँन लाइन बेबसाइड से प्राप्त कर सकते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 26, 2026छपरा नगर निगम समेत 9 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तारिख घोषित
छपराMay 26, 2026सारण में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे 3 सगे भाई, दो को बचाया गया, एक लापता
बिहारMay 26, 2026Bihar Darshan: बिहार सरकार का नया फरमान, अफसरों को परिवार संग करना होगा पर्यटन भ्रमण
Railway UpdateMay 26, 2026Summer Special Train: छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन







