छपरा के 12वीं पास बेरोजगार युवक-युवतियों को लिए मौका, मेला लगाकर बाँटी जाएगी नौकरियां

छपरा : श्रम संसाधन विभाग ,अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा , सारण द्वारा 18 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10:30 से शाम 4:00 बजे तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा कार्यालय परिसर में (बाजार समिति के नजदीक, प्रेम नगर, कजारिया टाइल्स के सामने, रेडिएंट आईटीआई के बगल में ) एक दिवसीय रोजगार -सह – मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है l जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी द्वारा बताया गया कि इस रोजगार शिविर में कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव पद के लिए चैतन्य इंडिया फाइनेंस क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड नियोक्ता कंपनी भाग लेगी।
कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव पद के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं एवं 12वीं पास होना जरूरी है l न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से 28 वर्ष एवं वेतन 10090 एवं पीएफ ईएसआईसी पेट्रोल इत्यादि की सुविधा दी जाएगी I इनका कार्यस्थल छपरा सिवान एवं गोपालगंज होगा।
इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना बायोडाटा , शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र , फोटो ,आधार कार्ड के साथ आएंगे l नियोजन शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन जिला नियोजनालय में हो।
नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है l कोई भी अभी स्वयं भी उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन कर सकता है।
अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा में भी निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा
- August 21, 2026क्राइमBihar Contract Killers: बिहार में सुपारी किलरों की बनी कुंडली, STF ने 350 से ज्यादा को किया चिन्हित
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार



