Bihar Chunav 2025: सारण DM ने की बड़ी कार्रवाई, 18 शिक्षक और कर्मी चुनाव ड्यूटी से हटाए गए
राजनीतिक गतिविधियों में शामिल पाए गए 18 कर्मी चुनाव ड्यूटी से हटाए गए

छपरा। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। विभिन्न माध्यमों से मिली शिकायतों और की गई जांच के बाद सारण जिले के 18 सरकारी कर्मियों के राजनीतिक गतिविधियों में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल होने की पुष्टि हुई है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी अमन समीर ने इन सभी कर्मियों को तत्काल प्रभाव से चुनाव संबंधी दायित्वों से मुक्त करने का आदेश जारी किया है। साथ ही इन कर्मियों के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन, सेवा शर्तों के उल्लंघन एवं राजनीतिक पक्षपातपूर्ण गतिविधियों में संलिप्तता के लिए प्राथमिकी दर्ज करने, निलंबन एवं विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सरकारी सेवक का कर्तव्य केवल निष्पक्षता से प्रशासनिक एवं चुनावी दायित्वों का निर्वहन करना है। किसी भी स्तर पर राजनीतिक झुकाव या प्रचार में भागीदारी सेवा आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन मानी जाएगी।
चुनाव कर्तव्य से हटाए गए कर्मियों की सूची इस प्रकार है
| क्रमांक | कर्मी का नाम एवं पदनाम | कार्यस्थल / प्रखंड | विधानसभा क्षेत्र |
|---|---|---|---|
| 1 | सुरेन्द्र कुमार सिंह, शिक्षक | मध्य विद्यालय रतनपुरा, छपरा | 118-छपरा |
| 2 | प्रियंका कुमारी, सहायक शिक्षिका | बालिका उच्च विद्यालय, छपरा | 118-छपरा |
| 3 | धर्मेन्द्र सिंह (BLO), शिक्षक | घोघिया ग्राम, मशरक | 115-बनियापुर |
| 4 | सुरेन्द्र प्रसाद यादव, शिक्षक | मैकडोनाल्ड उच्च माध्यमिक विद्यालय, देवरिया (तरैया) | 116-तरैया |
| 5 | दीपक कुमार, शिक्षक | हाई स्कूल, परसा | 121-परसा |
| 6 | जफर हुसैन, प्रभारी प्रधानाध्यापक | रामअवतार उच्च विद्यालय, दिघवारा | 122-सोनपुर |
| 7 | प्रमोद सिंह (BLO), शिक्षक | कन्या मध्य विद्यालय, मशरक | 115-बनियापुर |
| 8 | चन्द्रमोहन कुमार सिंह, शिक्षक | नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, धेनुकी | 114-माँझी |
| 9 | राजेश कुमार तिवारी, बीपीएससी शिक्षक | — | 122-सोनपुर |
| 10 | मनोज कुमार मिश्रा, शिक्षक | उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मिश्रवलिया | 114-माँझी |
| 11 | आलोक कुमार सिंह, शिक्षक | खोड़ीपाकड़ मिडिल स्कूल, अमनौर कल्याण | 120-अमनौर |
| 12 | उपेन्द्र यादव, शिक्षक | मध्य विद्यालय, हंसराजपुर | 113-एकमा |
| 13 | मनोज कुमार सिंह (इंचार्ज), शिक्षक | उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बसतपुर, पानापुर | 116-तरैया |
| 14 | मुकेश कुमार, शिक्षक | प्राथमिक विद्यालय, तरवार पूरब टोला, अमनौर | 120-अमनौर |
| 15 | विजय कुमार (BPM) | जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति, एकमा | 113-एकमा |
| 16 | मनीष कुमार (CC) | जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति, एकमा | 113-एकमा |
| 17 | सेफरत हुसैन | गोदना जामा मस्जिद मदरसा हमीदिया, रिविलगंज | 118-छपरा |
| 18 | उमेश कुमार, शिक्षक | प्राथमिक विद्यालय, बनियापुर | 115-बनियापुर |
जिलाधिकारी का सख्त संदेश:
“सरकारी कर्मियों को यह याद रखना चाहिए कि वे जनता के सेवक हैं, किसी राजनीतिक दल या प्रत्याशी के नहीं। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता में किसी प्रकार का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या
करियर – शिक्षाMarch 10, 2026Job Mela Chhapra: छपरा में 200 युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका, दो कंपनियों में होगी भर्ती







