सोनपुर मेला में 32 दिनों तक चलने वाला संस्कृतिक कार्यक्रम का कैलेंडर जारी, गंगा महा-आरती भी होगा

छपरा। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2024 का उद्घाटन 13 नवंबर को प्रस्तावित है। यह मेला 14 दिसंबर तक चलेगा।इस मेले के सफल अयोजन को लेकर जिलाधिकारी द्वारा 14 अलग अलग कोषांगों का गठन किया गया है।मेला से संबंधित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने को लेकर आज जिलाधिकारी अमन समीर ने विभिन्न कोषांगों के साथ बैठक किया।
32 दिनों तक होगा संस्कृतिक कार्यक्रम
बताया गया कि पर्यटन विभाग द्वारा अंतर विभागीय बैठक के उपरांत मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए विभिन्न विभागों के लिए तिथियां का निर्धारण कर दिया गया है। 32 दिन के मेले में 6 दिन पर्यटन विभाग द्वारा, 12 दिन कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा, 11 दिन जिला प्रशासन सारण द्वारा, दो दिन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा तथा एक दिन अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।पर्यटन विभाग के सौजन्य से 13, 16, 17, 24 नवंबर तथा 13 एवं 14 दिसंबर को प्रस्तुति दी जाएगी। कला संस्कृति एवं युवा विभाग के सौजन्य से 14, 22, 23, 27, 30 नवंबर, 1,4, 5,7,8,11 एवं 12 दिसंबर को प्रस्तुति दी जायेगी। 28 एवं 29 नवंबर को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से प्रस्तुति होगी।
18 नवंबर को अपराध अनुसंधान विभाग के सौजन्य से प्रस्तुति होगी। शेष तिथियों को जिला प्रशासन सारण के सौजन्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।
पुस्तक मेला के आयोजन
मेला के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन के स्तर से किए जाने वाले कार्यों के निविदा का निष्पादन हो चुका है तथा संबंधित एजेंसी अपना कार्य शुरू कर चुकी है।
जिलाधिकारी ने इस मेल में पुस्तक मेला के आयोजन साहित्यकारों की गोष्ठी का आयोजन के लिए भी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
गंगा आरती का आयोजन भव्य स्वरूप में किया जाएगा
महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों के माध्यम से परिचर्चा का भी आयोजन कराया जाएगा। गंगा आरती का आयोजन भव्य स्वरूप में किया जाएगा इसके लिए भी कार्रवाई की जा रही है। पेंटिंग प्रतियोगिता क्विज प्रतियोगिता आदि का भी आयोजन कराया जाएगा सभी कार्यों के लिए अलग-अलग पदाधिकारी को जिम्मेवारी दी गई है सभी संबंधित पदाधिकारी को योजनाबद्ध ढंग से कार्यों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
बैठक में उपविकास आयुक्त, बंदोबस्त पदाधिकारी,अपर समाहर्त्ता, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर सहित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



