मोबाइल डेमांस्ट्रेसन वैन को डीएम ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
छपरा ।आम लोगों को ईवीएम मशीन से वोटिंग की विस्तृत जानकारी देने की दिशा में मोबाइल डेमांस्ट्रेसन वैन मील का पत्थर साबित होगा. इससे उनमें ईवीएम के प्रति विश्वसनीयता बढ़ेगी. वहीं वोट प्रतिशत बढ़ाने में भी इससे निश्चित रूप से सहयोग मिलेगा. उक्त बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अमन समीर ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर से विधानसभा वार कुल दस एमडीवी को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए कहीं.
उन्होंने कहा कि इवीएम के प्रचार प्रसार के लिए यह चुनाव आयोग की महत्वाकांक्षी स्वीप अभियान का हिस्सा है. मौके पर मौजूद डीडीसी प्रियंका रानी ने वैन पर प्रतिनियुक्त मास्टर ट्रेनर और कार्यपालक सहायक को सख्ती से एसओपी का अनुपालन करने की ताकीद की.
निर्वाचन शाखा के वरीय प्रभारी पदाधिकारी सह एडीएम मो मुमताज आलम ने कहा कि स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव में यह अभियान महत्पूर्ण भूमिका निभाएगा. उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल ने बताया कि यह वैन जिले के सभी 1800 भवनों में स्थापित कुल 3029 मतदान केंद्रों पर ईवीएम-वीवीपीएटी का प्रदर्शन करते हुए लोगों से मॉक पोल कराएंगे. सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए बनाए गए नोडल पदाधिकारी के माध्यम से रूट चार्ट के अनुसार जागरूकता वाहनों का परिचालन किया जाना है.
प्रतिदिन इसकी मॉनीटरिंग की जाएगी और आयोग को ईएमएस ऐप के माध्यम से आयोग को रिपोर्टिंग की जाएगी. इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त सुमित कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी अखलाक अंसारी समेत अन्य पदाधिकारी और मास्टर ट्रेनर आदि उपस्थित थे.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



