आरोग्यधाम हॉस्पिटल में शिशु रोग विभाग का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी विशेषज्ञ सेवा

छपरा। शहरवासियों के लिए एक और अच्छी खबर आई है। भगवान बाजार थाना रोड, लल्लू मोड़ स्थित आरोग्यधाम मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को शिशु रोग विभाग का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के संस्थापक डॉ. ओकर नाथ और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विभाग की शुरुआत की।
डॉ. ओकर नाथ ने कहा कि अब अस्पताल में नवजात से लेकर किशोर अवस्था तक के बच्चों के सभी प्रकार के रोगों का विशेषज्ञ इलाज सुलभ होगा। उन्होंने बताया कि आरोग्यधाम का उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और हर वर्ग को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराना है। अस्पताल द्वारा समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श शिविर भी आयोजित किए जाते हैं।
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. चंदन कुमार ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि शहरी ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों तक भी बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें। फिलहाल अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू हो गई है और शीघ्र ही शिशु आपातकालीन सेवाओं की शुरुआत की जाएगी।
इस उद्घाटन कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग, चिकित्सक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने इस नई पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि आरोग्यधाम हॉस्पिटल क्षेत्र में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026बिहारPatna Helicopter Joy Ride: अब बिहार की वादियों और विरासत का हवाई सफर, हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होते ही सीटें फुल
- July 14, 2026छपराRation Card: सारण में राशन कार्ड से वंचित परिवारों की होगी घर-घर तलाश, 49 हजार से अधिक बनेगा नया राशन कार्ड
- July 14, 2026छपरासारण में मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार पर DDC का बड़ा एक्शन, मुखिया और BDC समेत 7 पर FIR दर्ज
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज



