सारणवासियों के लिए अच्छी खबर : 11.92 करोड़ रुपये की लागत से पीपापुल से गरीबपट्टी तक बनेगा सड़क

छपरा। सोनपुर के दियारा क्षेत्र में बसे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। यहां 11.92 करोड़ रुपये की लागत से पहलेजा घाट पीपा पुल से रमसापुर, गरीब पट्टी तक सड़क का निर्माण होगा।
इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर के विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने बताया कि पहलेजा घाट पीपा पुल से रमसापुर, गरीब पट्टी तक सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा।उक्त सड़क के निर्माण होने से दियारा इलाका यथा गंगा पार के गरीबपट्टी, रमसापुर,तिवारी टोला, छितरचक, बरियारचक, बतरौली, रामदासचक इत्यादि गांवों के लोगों को अनुमंडल मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय,थाना,हाट-बा जार आदि आने-जाने में सुविधा होगी।
पहलेजा घाट से रमसापुर तक सड़क कच्ची होने के कारण जरा सा बारिश होने पर सड़क कीचड़ युक्त हो जाता है, जिससे गाड़ी क्या पैदल चलना भी दूभर हो जाता है।
विधायक डॉ प्रसाद ने कहा कि उक्त सड़क के निर्माण के लिए कई बार बिहार विधानसभा में प्रश्न के माध्यम से तथा सीधे मंत्री एवं सचिव को लिखित आवेदन के माध्यम से सड़क के महत्व को बताया तब जाकर सड़क निर्माण की स्वीकृति मिला है। उक्त सड़क का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग के माध्यम से होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 12, 2026छपरामछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: करीब 10 हजार किसानों को मुफ्त मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
- September 12, 2026छपराछपरा के धनकुबेर इंजीनियर की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा, पटना से लेकर मुंबई तक फैला साम्राज्य
- September 12, 2026छपराछपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लान
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड



