गर्मी में यात्रियों को मिलेगा आराम, छपरा से होकर आनंद विहार तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने सौगात दी है। सीतामढ़ी से आनंद विहार तक स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जायेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 04098/04097 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस वाया वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया,छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनस से 22 अप्रैल से 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को तथा सीतामढ़ी से 23 अप्रैल से 12 जुलाई,2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को 24 फेरों के लिये किया जायेगा।
सीतामढ़ी से आंनद विहार तक चलेगी
04098 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 22 अप्रैल से 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 05.00 बजे प्रस्थान कर गोविन्दपुरी से 10.45 बजे, प्रयागराज जं0 से 14.00 बजे, वाराणसी से 17.00 बजे, गाजीपुर सिटी से 18.35 बजे, बलिया से 19.40 बजे, छपरा से 21.30 बजे, सोनपुर से 22.55 बजे, हाजीपुर से 23.10 बजे तथा दूसरे दिन मुजफ्फरपुर से 01.00 बजे छूटकर सीतामढ़ी 02.30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 04097 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 23 अप्रैल से 12 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को सीतामढ़ी से 03.45 बजे प्रस्थान कर मुजफ्फरपुर से 05.45 बजे, हाजीपुर से 07.20 बजे, सोनपुर से 07.32 बजे, छपरा से 09.35 बजे, बलिया से 10.47 बजे, गाजीपुर सिटी से 11.55 बजे, वाराणसी से 13.35 बजे, प्रयागराज जं0 से 16.25 बजे तथा गोविन्दपुरी से 19.10 बजे छूटकर दूसरे दिन आनन्द विहार टर्मिनस 01.30 बजे पहुंचेगी।
19 आरक्षित कोच लगाये जायेंगे
इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 07 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 19 आरक्षित कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 30, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका, बजाज संस में 83 पदों पर वैकेंसी
देशApril 30, 2026वर्षों पुराने केस अब जल्द होंगे खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने लाया ‘समाधान समारोह-2026’
बिहारApril 30, 2026Electric Bus Services: बिहार में दौड़ेगी AC वाली 400 ई-बसें, राजगीर से पूर्णिया तक होगा बदलाव
बिहारApril 30, 2026जब सायरन गरजेगा, बंद हो जाएगी रोशनी, 6 जिलों में होगा ‘ब्लैकआउट का रिहर्सल’







