सारण में डॉक्टर की पिटाई के विरोध में ओपीडी सेवा ठप

छपरा। सीएचसी इसुआपुर में कार्यरत चिकित्सक अमित कुमार प्रभाकर की असामाजिक तत्वों द्वारा पिटाई किए जाने के विरोध में अस्पताल कर्मियों द्वारा शनिवार को ओपीडी सेवा ठप कर दिया गया। वहीं अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। मालूम हो कि अस्पताल में मधुमक्खी काटे पीड़ित एक मरीज को दिखाने उनके परिजनों समेत कुछ अन्य लोग भी आए थे। मरीज के इलाज में लेटलतीफी तथा कोताही बरते जाने का आरोप लगाकर उन लोगों ने चिकित्सक से मारपीट की।
जिसके बाद चिकित्सक अमित कुमार द्वारा स्थानीय थाने में अज्ञात असामाजिक तत्वों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें कहा गया है कि उनके ड्यूटी के दौरान सहवां गांव के 70 वर्षीय परमा सिंह जिन्हें मधुमक्खियों ने काटा था, का इलाज कराने कुछ लोग आए थे। जिन्होंने उनके साथ मारपीट किया तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। साथ ही आरोप यह भी है कि मारपीट किए जाने से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम के दौरान इलाज कराने आई काफी महिलाएं बिना इलाज कराए वापस चली गई। जिससे सरकारी कार्य में बाधा पहुंचा।
धरना पर बैठे चिकित्सा कर्मियों ने आह्वान किया कि कल रविवार से जिले के सभी अस्पतालों में ओपीडी सेवा ठप कराई जाएगी। हालांकि इमरजेंसी सेवा को बहाल रखा जाएगा। वहीं धारना तब तक जारी रहेगा, जब तक मारपीट करने वालों को चिन्हित कर पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर लेती।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



