Saran News: सारण SSP ने की मांझी और भेल्दी थाना में नये थानेदारों की पोस्टिंग
अवनिश कुमार झा बने मांझी के नये थानाध्यक्ष

छपरा। सारण के एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने दो थानों में नये थानाध्यक्षों की तैनाती की है। बेहतर विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण- प्रशासनिक सुगमता के मद्देनजर नये थानाध्यक्षों की पोस्टिंग हुई है। यातायात थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अविनाश कुमार झा को मांझी थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मकेर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार को भेल्दी थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है।
Chhapra News: सारण SSP ने की बड़ी कार्रवाई, कर्तव्यहीनता के आरोप में भेल्दी SHO को किया सस्पेंड |
बता दें कि सारण एसएसपी के द्वारा मांझी और भेल्दी के थानाध्यक्ष को सस्पेंड किये जाने के बाद यह पद रिक्त था। जिसके बाद एसएसपी ने दोनों जगहों पर नये थानाध्यक्षों की पोस्टिंग कर दी है। सारण एसएसपी कुमार आशीष ने मांझी थानाध्यक्ष अमित कुमार राम को जनता के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के कारण तथा भेल्दी थानाध्यक्ष संदीप कुमार को कर्तव्यहीनता और समय-सीमा के अंदर आरोप-पत्र दाखिल नहीं करने के आरोप में निलंबित किया गया है।
सारण SSP ने मांझी SHO समेत 3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, पब्लिक से मारपीट के बाद हुई कार्रवाई |
निलंबन की पृष्ठभूमि
- अमित कुमार राम (मांझी थानाध्यक्ष ): आम जनता के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आने पर एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया था।
- संदीप कुमार (भेल्दी थानाध्यक्ष ): भेल्दी थाना कांड संख्या 341/24 में 90 दिन की तय सीमा के भीतर आरोप‑पत्र दाखिल न करने के कारण अभियुक्तों को बीएनएसएस धारा 187(3) का लाभ मिल गया। इस कर्तव्यहीनता पर उन्हें निलंबित किया गया।
छपरा की ऐतिहासिक स्कूल सारण एकेडमी बदलेगा स्वरूप, 2.25 करोड़ की लागत से बनेंगे दो मंजिला भवन |
क्या बोले एसएसपी सारण?
| “सार्वजनिक भरोसा कायम रखने के लिए पुलिसकर्मियों का अनुशासन सर्वोपरि है। नई पोस्टिंग से हम थाना‑स्तर पर जवाबदेही बढ़ाना और कानून‑व्यवस्था को और सुदृढ़ करना चाहते हैं।” डॉ. कुमार आशीष, एसएसपी |
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



