छपरा की ऐतिहासिक स्कूल सारण एकेडमी बदलेगा स्वरूप, 2.25 करोड़ की लागत से बनेंगे दो मंजिला भवन
प्रशासन की पहल से बदल रहा सारण एकेडमी का चेहरा, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

छपरा। जिले के प्रतिष्ठित विद्यालयों में शामिल सारण एकेडमी अब संरचनात्मक और शैक्षणिक दोनों ही स्तरों पर तेजी से बदलाव की दिशा में अग्रसर है। बिहार राज्य शैक्षिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के सहयोग से यहां जी प्लस टू (भूतल सहित दो मंजिला) भवन के निर्माण की योजना है, जिसमें कुल 18 नए कक्ष शामिल होंगे। इस परियोजना पर 2.25 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी।
Raod Accident: सारण में भीषण सड़क हादसे में 7 साल के मासूम समेत 5 की मौत, 20 लोग घायल |
जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और संवेदक द्वारा स्थल का मुआयना भी कर लिया गया है। कार्य शीघ्र प्रारंभ होने की संभावना है। प्रस्तावित शिलान्यास समारोह में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की उपस्थिति की उम्मीद है। इस दिशा में डीएम अमन समीर, डीईओ विद्यानंद ठाकुर और शिक्षा मंत्री की भूमिका को अहम माना जा रहा है।
Petrol Pump Business: पेट्रोल बेचकर करोड़पति बनने का सुनहरा मौका, यहाँ जानिए कैसे मिलती है डीलरशिप और प्रति लीटर कितना मिलता है कमीशन |
अतिरिक्त कक्षों के निर्माण का प्रस्ताव भी भेजा गया
विद्यालय भवन के विस्तार के क्रम में बुडको को चार अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। वर्तमान में विद्यालय में 18 कमरे हैं, जिनमें से 12 करकट की छत वाले और 6 पक्के कमरे हैं, जो प्लस टू भवन के अंतर्गत आते हैं।
678 छात्रों का शैक्षणिक दायित्व
1880 में स्थापित सारण एकेडमी वर्तमान में 678 छात्रों को शिक्षा प्रदान कर रही है। शिक्षक संख्या के लिहाज से 15 की आवश्यकता है, लेकिन वर्तमान में केवल 10 शिक्षक कार्यरत हैं। इसके बावजूद विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां नियमित रूप से संचालित हो रही हैं, जो शिक्षकों की प्रतिबद्धता और प्रशासन की सक्रियता का प्रमाण है।
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: PM सूर्य घर योजना का घर बैठे ऐसे उठाए लाभ, यहां करें रजिस्ट्रेशन |
बुनियादी सुविधाओं में सुधार
विद्यालय के सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। मैट्रिक स्तर पर सभी विषयों की पढ़ाई होती है, जबकि इंटरमीडिएट में कला और विज्ञान संकाय संचालित हैं। वाणिज्य संकाय की भी मांग लगातार बनी हुई है। प्रयोगात्मक शिक्षा के लिए दो प्रयोगशालाएं हैं और शिक्षक छात्रों को बेहतर प्रयोगात्मक अनुभव देने के प्रयास में जुटे हैं।
खेल और अन्य गतिविधियों की स्थिति
विद्यालय में इनडोर खेलों की सीमित सुविधा है, लेकिन आउटडोर खेल मैदान की अनुपलब्धता एक बड़ी कमी है। इस ओर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
उल्लेखनीय उपलब्धियां
वर्ष 2024 में इंटरमीडिएट (कला संकाय) की छात्रा स्वेता कुमारी ने 450 अंक प्राप्त कर जिला में छठा स्थान हासिल किया। इस सफलता पर प्रधानाध्यापक अामोद कुमार सिंह ने छात्रा को सम्मानित किया, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बना। इसी वर्ष प्राचार्य श्री सिंह को उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए डीईओ द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध
प्राचार्य अमोद कुमार सिंह ने कहा, “हमारा प्रयास है कि बच्चों को एक बेहतर शिक्षण माहौल मिले। शिक्षक, संरचना और संसाधनों की जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने के लिए हम लगातार प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं। यह परिवर्तन डीएम अमन समीर के सहयोग से संभव हो पा रहा है।”
सारण एकेडमी अब सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि संरचनात्मक विकास और आधारभूत सुधार की दिशा में भी एक मॉडल संस्थान बनने की ओर बढ़ रहा है। यदि संसाधन और प्रशासनिक सहयोग इसी तरह बना रहा, तो यह विद्यालय शीघ्र ही जिले के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



